अपडेटेड 1 October 2025 at 13:32 IST

दिल्‍ली की गलियां, खान चाचा का कबाब रोल और रोमांस... तेजस्वी यादव ने सुनाया राजश्री संग लव स्टोरी का किस्‍सा, बताया पहली डेट पर क्या किया

Tejashwi Yadav- Rajshree Love Story: चुनाव से इतर तेजस्वी यादव अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से शेयर करते नजर आए हैं। उन्होंने रिलेशनशिप, पहली डेट की कहानी सुनाई और दिल्ली में बिताए दिनों को याद किया।

Follow :  
×

Share


Tejashwi Yadav- Rajshree Love Story | Image: Social Media

Tejashwi Yadav- Rajshree Love Story: बिहार में चुनाव के चलते सियासी सरगर्मियां तेज हैं। चुनाव में नेताओं के बीच जमकर जुबानी तीर चले रहे हैं। इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का अलग अंदाज देखने को मिला। चुनाव से इतर तेजस्वी ने अपनी पर्सनल लाइफ, स्कूल के दिन और पत्नी राजश्री संग अपनी डेटिंग के मजेदार किस्से साझा किए।  

तेजस्वी ने बताया कि शादी करने से पहले वो और राजश्री ने एक-दूसरे को 12 साल तक डेट किया। वो कैथोलिक थीं, लेकिन इसको लेकर दोनों के परिवार में कोई समस्या नहीं हुई। साथ ही उन्होंने अपनी पहली डेट की भी कहानी सुनाई।

‘वो अलग स्कूल में थी और मैं…’

यूट्यूबर समधीश के 'अनफिल्टर्ड बाय समधीश' शो में तेजस्वी यादव ने जिंदगी चुनावी को लेकर तो खुलकर बातचीत की ही। इस दौरान RJD नेता ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बात की। जब उनसे शादी को लेकर सवाल हुआ, तो तेजस्वी ने बताया कि हमने 12 साल तक डेट किया। हम स्कूल में थे। वो अलग स्कूल में थी।

तेजस्वी ने कहा कि वो कैथोलिक थी। वो कंट्रोवर्सी नहीं थी हमारे परिवार के लिए। न तो हमारे परिवार को कभी कोई समस्या थी और न ही उनके। RJD नेता ने यह भी कहा कि बच्चे हो जाने के बाद जब वे बढ़ रहे होते हैं तो उनके साथ समय गुजारने का सबसे अच्छा वक्त है। पॉलिटिक्स में होने के बाद समय निकालना मुश्किल होता है, लेकिन ऐसा करना पड़ता है। तेजस्वी ने ये भी बताया कि उनके बीच अब भी रोमांस बना हुआ हैं।

‘हम दिल्ली में घूमा करते थे’

RJD नेता ने अपनी पहली डेट से जुड़ा किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि हम लोग दिल्ली में रहे। हम वहां घूमा करते थे। एक-एक रास्ता और गलियां पता हैं। मैं उनको दिल्ली में ड्राइव पर लेकर जाया करता था। उस जमाने में खान चाचा होते थे... कार पार्क करके रोल खाते थे। गलावटी कबाब खाते थे। तेजस्वी ने बताया कि राजश्री भी फूडी हैं। उन्हें खाना-पीना पसंद है, इसलिए हम लोग दिल्ली के अच्छे रेस्तरां ढूंढने थे और वहां खाना खाते थे।

2021 में हुई है तेजस्वी-राजश्री की शादी

तेजस्वी यादव की पत्नी का नाम राजश्री का शादी से पहले नाम रचेल गोडिन्‍हो था। दोनों ने साल 2021 में शादी की थी। तेजस्वी और राजश्री के दो बच्चे हैं। बेटी कात्यायनी का जन्म मार्च 2023 में हुआ था। मई 2025 में लालू परिवार में फिर किलकारियां गूंजी और राजश्री ने एक बेटे को जन्म दिया। तेजस्वी के बेटे का नाम इराज है। 

यह भी पढ़ें: पवन सिंह-उपेंद्र कुशवाहा की जोड़ी क्यों बनेगी सुपरहिट? समझें बिहार में BJP का 'ऑपरेशन शाहाबाद' प्लान


 

 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 1 October 2025 at 13:32 IST