तेज प्रताप यादव ने घर में हुई चोरी का सीन खुद किया रीक्रिएट, एक्टिंग देख हर कोई रह गया दंग-VIDEO

Tej Pratap Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में हुई कथित चोरी को लेकर हर दिन एक नया मोड़ सामने आ रहा है। इस बीच तेज प्रताप ने घर में हुई चोरी का सीन खुद रीक्रिएट करके बताया कि चोरी कैसे हुई।

 
Follow :
घर में चोरी का तेज प्रताप ने खुद फिल्माया पूरा वीडियो, अनोखा अंदाज देख सब हैरान | Image: Social Media

Tej Pratap Yadav: बिहार की राजधानी पटना से सोमवार, 22 जून को खबर आई कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े और जनशक्ति जनता दल (JJD) के मुखिया तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से चोरी हुआ है। इसके बाद इस मामले में गर्दनीबाग थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई और बाद में इस चोरी का आरोप उन्हीं के पीए मोतीलाल राय पर लगा है।

इस बीच तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेज प्रताप यादव को देखा जा सकता है कि चोरी का सीन खुद रीक्रिएट करके बता रहे हैं कि उनके घर में कैसे चोरी हुई और चोर कैसे घर में आया और चोरी करके भाग गया।

June 27, 2026

तेज प्रताप ने घर में हुई चोरी का सीन खुद किया रीक्रिएट

सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो खुद सीन रीक्रिएट करके बता रहे हैं कि उनके घर में कैसे चोरी हुई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी घर के घुसता है और सामान चोरी करके कैसे घर की दीवार से खुद कर भाग जाता है।

इस दौरान तेज प्रताप बताते हैं कि कैसे एक चोर आया, चोरी किया और भाग गया। इस वीडियो में उनका और जो चोर बना है का वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। उनके द्वारा बनाए गए वीडियो में वो चिल्ला भी रहे हैं कि चोर-चोर, वो देखिए कैसे भाग रहा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, जनशक्ति जनता दल (JJD) के मुखिया तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से 22 जून की रात चोरी हुई। इस चोरी में बताया गया कि उनके घर से करीब 20 लाख रुपये नकद, दो तोला सोने की चेन, एक अंगूठी, 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क और अन्य कीमती समान चोरी हुई है। इस घटना के बाद गर्दनीबाग थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई और बाद में इस चोरी का आरोप उन्हीं के पीए मोतीलाल राय पर लगा है।

ये भी पढ़ें: 'सनातन धर्म पर लांछन लगाने की कोशिश सफल नहीं होने देंगे', चढ़ावा विवाद पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से आया बयान

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 27 June 2026 at 18:12 IST