Bankipur By Election: JJP उम्मीदवार वीना मानवी की गिरफ्तारी पर तेज प्रताप का फूटा गुस्सा, बोले- हमारे खिलाफ षडयंत्र रचा गया, जिसे पूरा बिहार...
बिहार के बांकीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन तेज प्रताप यादव की पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी नॉमिनेशन करने पहुंची थीं, जहां उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अब मामले पर तेज प्रताप का बड़ा बयान आया है। उन्होंने इसे षडयंत्र बताया है।
- भारत
- 3 min read
Bankipur By Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। इस उपचुनाव में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव की पार्टी की तरफ से वीणा मानवी को उम्मीदवार बनाया।
सोमवार, 13 जुलाई को जब जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए नामांकन भरने पहुंची तो पटना समाहरणालय में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। वीणा मानवी द्वारा नामांकन भरते ही उन्होंने पुलिस ने हिरासत में लिया। वीणा मानवी के हिरासत पर अब तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने इसे षडयंत्र बताया है।
हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया-तेज प्रताप यादव
बांकीपुर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए नामांकन भरते ही जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर तेज प्रताप यादव ने इसे षडयंत्र बताया है। उन्होंने कहा हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। इस दौरान उन्होंने अपनी उम्मीदवार को लेकर कहा कि वो चुनाव जीत रही है।
वीणा मानवी के हिरासत पर तेज प्रताप ने क्या कहा?
वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा 'हमारी उम्मीदवार वीना मानवी जीतने वाली हैं इसलिए हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है लेकिन उनको बेल मिल गई है। पूरी बिहार की जनता यह देख रही है।'
वीणा मानवी को क्यों हिरासत में लिया गया?
जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने हिरासत क्यों लिया गया, इसे लेकर कोई पार्टी और वीणा मानवी से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, सूत्रों के हवाले से खबर है कि मामला धोखाधड़ी से जुड़ा है।
JJP की ओर से तेज प्रताप ने जारी किया बयान
जनशक्ति जनता दल की ओर से तेज प्रताप यादव ने एक्स पर बयान जारी करते हुए कहा ‘हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी जी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है। हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फँसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। यदि ऐसा हुआ है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है।
मैं, तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल, वीणा मानवी जी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूँ। हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है, और आवश्यकता पड़ने पर हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाज़ा भी खटखटाएँगे। बांकीपुर विधानसभा की जनता सत्य और न्याय के साथ खड़ी है। हमें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी।'
कब है बांकीपुर उपचुनाव?
बांकीपुर उपचुनाव 30 जुलाई को होना है, बल्कि चुनाव के नतीजे 3 अगस्त को आने हैं। बता दें कि इसी सीट से जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी चुनावी डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, इससे पहले अभिषेक कुमार (उर्फ बंटी) को टिकट दिया गया था।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 13 July 2026 at 20:30 IST