ट्रेन के अंदर मंत्र और रुद्राभिषेक... जिस VIRAL VIDEO को लेकर सोशल मीडिया पर मचा है बवाल, उस पर रेलवे ने किया खुलासा, इतने में बुक हुआ था कोच

चलती ट्रेन में पूजा-पाठ और रुद्राभिषेक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर जब बवाल हुआ तो रेलवे ने सफाई दी। नॉर्दर्न रेलवे ने कहा कि सैलून कोच को IRCTC द्वारा 08 जुलाई को बुक किया था।

saloon coach train Rudrabhishek
ट्रेन के अंदर मंत्र और रुद्राभिशेक..., रेलवे की सफाई, बुकिंग कितने में? | Image: X

सोशल मीडिया पर ट्रेन के एक सैलून कोच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक पुजारी है, कुछ लोग हैं और पूजा-पाठ के साथ रुद्राभिषेक चल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये सब कुछ तब होता है, जब ट्रेन अपनी रफ्तार में है। वीडियो के वायरल होते ही बवाल मच गया और भारतीय रेल के नियमों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बढ़ते बवाल को देखते हुए उत्तर रेलवे ने आधिकारिक बयान जारी कर इसका पूरा सच बताया है।

चार्टर्ड सैलून कोच बुक किया गया था

इंडियन रेलवे के चार्टर्ड सैलून कोच के अंदर रुद्राभिषेक की रस्म दिखाते हुए एक वायरल वीडियो पर, नॉर्दर्न रेलवे का कहना है, "सैलून कार को IRCTC ने 08 जुलाई को बुक किया था। पार्टी ने कमर्शियल बुकिंग के तौर पर 3,08,580 रुपये का एडवांस पेमेंट किया था। सैलून कार को 10 जुलाई को नई दिल्ली (NDLS) से मुंबई (BDTS) के लिए एक तरफा यात्रा पर ट्रेन नंबर 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में जोड़ा जाना था।'

सुरक्षा और सिक्योरिटी पर पूरा ध्यान

नॉर्दर्न रेलवे ने इस मामले में आगे कहा 'नॉर्दर्न रेलवे ने ऑपरेशनल फिजिबिलिटी के आधार पर, 10 जुलाई को सैलून के कमर्शियल रन का नोटिफिकेशन जारी किया। यात्रियों की समय की पाबंदी, सुरक्षा, सिक्योरिटी और सुविधा सुनिश्चित करने की मुख्य भूमिका और जिम्मेदारी बिना किसी समझौते के रेलवे की है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। रुद्राभिषेक करते हुए दिख रहे पुजारी पार्टी द्वारा बुक की गई सैलून कार में कर रहे हैं।

5 स्टार से कम नहीं, सैलून कोच

इंडियन रेलवे में सैलून कोच (Saloon Coach) एक पांच सितारा (5-Star) होटल जैसा बेहद लग्जरी प्राइवेट डिब्बा होता है। सैलून कोच में घर और होटल जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। बताया जाता है कि पहले ये कोच राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण दौरों के लिए आरक्षित होते थे, लेकिन अब आम यात्री भी IRCTC के जरिए इन्हें किराए पर बुक कर सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: MS Dhoni के सबसे भरोसेमंद साथी ने छोड़ा चेन्नई का साथ, 5 बार IPL जिताने वाले इस दिग्गज का 18 साल बाद सफर खत्म

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड