अपडेटेड 8 February 2026 at 22:42 IST

'मैं पर्दाफाश कर रहा हूं कि जयचंद कौन हैं...', तेज प्रताप यादव ने 5 नामों का किया खुलासा; बोले- हम मोदी जी से मिलेंगे, कोर्ट जाएंगे

Tej Pratap Yadav PC: जनशक्ति जनता दल प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंनें बताया कि उनके खिलाफ साजिश करने वाला और राजद का जयचंद कौन है? इसके अलावा तेज प्रताप ने अनुष्का यादव के साथ जुड़ रहे नाम को लेकर भी सफाई पेश की।

Follow :  
×

Share


Tej Pratap Yadav PC: जनशक्ति जनता दल प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने हाल हीं बड़ा खुलासा किया है। उन्होंनें बताया कि उनके खिलाफ साजिश करने वाला और राजद का जयचंद कौन है? JJD प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया को बताया कि किस तरह से उनके साथ उनके हीं घर और पार्टी से निष्कासित किया गया। इसके अलावा तेज प्रताप ने अनुष्का यादव के साथ जुड़ रहे नाम को लेकर भी सफाई पेश की।

पीसी में तेज प्रताप ने बताया जयचंद कौन?

तेज प्रताप यादव ने पीसी के माध्यम से कहा, ‘हमारा क्लियर स्टैंड है की किस तरीके से हमारे साथ व्यवहार हुआ। हमारे साथ घर और पार्टी से कैसे निष्कासन हुआ? ये पूरे बिहार की जनता जानती है कि ये जयचंद मेरे बारे में कुछ ना कुछ झूठ फैलाते रहते हैं। मैं पर्दाफाश कर रहा हूँ कि जयचंद कौन हैं? पहले जयचंद हैं मुकेश रौशन, उसके बाद संजय यादव और तीसरे नंबर पर रमीज, चौथे नंबर पर शक्ति सिंह और पांचवे नंबर पर सुनील सिंह। इसके अलावा उनके साथ के छुटपुट लोग हैं।’

‘अनुष्का यादव के साथ कोई संबंध नहीं…’: तेज प्रताप

तेज प्रताप ने अनुष्का यादव के साथ संबंध को लेकर कहा, ‘ये जो हमारे बारे में रूमर उड़ाया जा रहा है। मेरी छवि को खराब करने का काम किया जा रहा है। पिछली दफा भी हमने कहा था कि मेरा अकाउंट हैक किया गया था। मुझे टारगेट इसलिए करते हैं, क्योंकि जनता का हुजूम मेरे साथ है… जैसे मेरे पिता लालू प्रसाद को फंसाया गया, वैसे हीं मुझे फंसाया जा रहा है। आप पता करें कि अनुष्का के साथ आकाश भाटी कौन है? आकाश गुर्जर कौन है? मेरा कोई सम्बन्ध नहीं है.. जिसका संबंध है वो जानें। ये मुकेश रौशन या सुनील सिंह बताएंगे कौन है? आकाश भाटी के बारे में अनुष्का बताएं कि कौन है जो उसके फ्लैट पर जाता था।’

‘जयचंदों को रास नहीं आया… पिताजी आए’: तेज प्रताप

इसके अलावा तेज प्रताप ने यह भी कहा कि किसी भी जयचंद को रास नहीं आ रहा कि पिताजी मुझे दही चूड़ा पर आशीर्वाद देने आए। ये सब मुझे बदनाम करने की साजिश है। तेज प्रताप ने आगे कहा कि इस बारे में हम मोदी जी से भी मिलेंगे। इन सबके खिलाफ कोर्ट जाएंगे। 

ये भी पढ़ें:  New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हटेंगी 5 दर्जन ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया नया रूट प्लान

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 8 February 2026 at 22:25 IST