New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हटेंगी 5 दर्जन ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया नया रूट प्लान

New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आधुनिक पुनर्विकास के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। निर्माण कार्य के दौरान भीड़ कम करने के लिए करीब 5 दर्जन ट्रेनों को आनंद विहार, बिजवासन और पुरानी दिल्ली जैसे स्टेशनों पर शिफ्ट किया जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
New Delhi Railway Station
New Delhi Railway Station | Image: ANI

New Delhi Railway Station: राजधानी दिल्ली की रेल यात्रा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। देश के सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में गिने जाने वाले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को आधुनिक रूप देने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके लिए 'रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण' ने कमर कस ली है। इसके लिए रेलवे ने स्टेशन से संचालित होने वाली करीब 5 दर्जन ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।

रोजाना 300 ट्रेनों का संचालन

वर्तमान में इस स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 300 ट्रेनों का आवागमन होता है और 4 लाख से अधिक यात्री यहाँ से गुजरते हैं। इतनी भारी भीड़ के बीच निर्माण कार्य करना एक बड़ी चुनौती थी, जिसे हल करने के लिए अब ट्रेनों की संख्या में कटौती की जा रही है।

नई दिल्ली स्टेशन से हटाई जाने वाली ट्रेनों को दिल्ली-NCR के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर भेजा जाएगा। रेलवे के नए रूट प्लान के अनुसार, इन ट्रेनों का संचालन अब पुरानी दिल्ली, सराय रोहिल्ला, आनंद विहार रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी, तुगलकाबाद, गाजियाबाद और बिजवासन स्टेशनों से किया जाएगा।

इस कदम का मुख्य उद्देश्य नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के फुटफॉल को नियंत्रित करना है, ताकि पहाड़गंज साइड से शुरू हो चुके निर्माण कार्य में कोई अड़चन न आए।

Advertisement

बिजवासन स्टेशन बनेगा नया हब

रेलवे की इस पूरी शिफ्टिंग योजना में बिजवासन रेलवे स्टेशन (Bijwasan Railway Station) सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। अधिकारियों के मुताबिक, अगले छह महीनों में बिजवासन स्टेशन पूरी तरह से तैयार हो जाएगा, जहां 8 नए प्लेटफॉर्म बनाए जा रहे हैं। पेड़ों की कटाई से जुड़ी कानूनी अड़चनें दूर होने के बाद अब काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

तीन दर्जन ट्रेनें अकेले बिजवासन से चलने की संभावना

उम्मीद है कि जुलाई 2026 तक स्टेशन तैयार होते ही सराय रोहिल्ला और नई दिल्ली की लगभग तीन दर्जन ट्रेनें अकेले बिजवासन से संचालित की जाएंगी, जिससे सराय रोहिल्ला पर भी भीड़ का दबाव काफी कम हो जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले 'नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम' (NTES) या रेलवे की वेबसाइट पर अपनी ट्रेन के प्रस्थान स्टेशन की जांच अवश्य कर लें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:  'मैं भारत को भारी नुकसान पहुंचाने के लिए उन्हें दोषी ठहराता हूं', ऐसा क्यों बोले पीयूष गोयल? रूसी तेल के मुद्दे पर भी की बात
 

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड