बम फेंकवा दें, हमला करवा दें...तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई

तेज प्रताप यादव ने पटना के सचिवालय थाना में आकाश यादव, अनुष्का यादव और उनके परिवार के सदस्यों समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

 
Follow :
बम फेंकवा दें, हमला करवा दें...तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- मेरे पिता लालू और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई | Image: X

बिहार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पटना के सचिवालय थाना में आकाश यादव, अनुष्का यादव और उनके परिवार के सदस्यों समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि सभी नामजद लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और उनकी हत्या करवाने की योजना बना रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि, पिछले कुछ समय से उनकी छवि को लगातार नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

तेज प्रताप यादव ने बताया कि उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर शुक्रवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उनके मुताबिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद चार लोगों ने उनके घर में घुसने का प्रयास किया। इसी घटना के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर पूरे मामले की जानकारी दी। तेज प्रताप ने साफ किया कि शिकायत में आकाश यादव समेत उन सभी संदिग्धों के नाम शामिल हैं, जिन पर उन्हें शक है।

आकाश यादव मेरी हत्या करवाना चाहता है- तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव का कहा कि 'आकाश यादव मेरी हत्या करवाना चाहता है'। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ लोगों के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। तेज प्रताप का दावा है कि उन्हें आकाश यादव के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। मामला बेहद गंभीर होने की वजह से उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग

तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्हें आशंका है कि उनके खिलाफ बड़ी साजिश चल रही है। उन्होंने बिहार सरकार से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि वह इस मामले की जांच कराने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी अनुरोध करेंगे, ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो सके और सच्चाई सामने आ सके।

पटना के सचिवालय थाने में शिकायत

फिलहाल पटना के सचिवालय थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ''आवेदन में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों की जांच की जाएगी। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटनाक्रम के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।''

इसे भी पढ़ें- UP की सड़कें हेमा मालिनी-ऐश्वर्या जैसी नहीं बल्कि डिप्टी CM के गालों जैसी खुरदरी...अलीगढ़ में करणी सेना प्रमुख के विवादित बोल, किया एक बड़ा ऐलान
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 20 June 2026 at 13:35 IST