अपडेटेड 4 March 2025 at 17:24 IST
Bihar: 'तुम्हारे पिता को हम ही बनाए थे, तोरा जात वाले भी...', विधानसभा में CM नीतीश और तेजस्वी के बीच तीखी नोकझोंक
सीएम नीतीश ने कहा कि प्रेस वालों से पूछो, शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था। हम भी केन्द्र में मंत्री थे। हम लोगों को कई जगह पैदल जाना पड़ता था।
Nitish Kumar: बिहार विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद नीतीश कुमार ने जैसै जबाब देना शुरू किया विधानसभा में हंगामा होने लगा। नीतीश कुमार ने पुरानी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा याद है ना पहले क्या स्थिति थी। इस बात पर शोर होने लगा तो तेजस्वी यादव और तेजप्रताप की ओर इशारा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि सब बच्चे हो क्या पता है आप लोगों को,ये बच्चा है इसका जन्म नहीं हुआ था।
सीएम नीतीश ने कहा कि प्रेस वालों से पूछो, शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था। हम भी केन्द्र में मंत्री थे। हम लोगों को कई जगह पैदल जाना पड़ता था, सड़क का हाल बुरा था। समाज में क्या हाल था। हिन्दु मुस्लिम का कितना झगड़ा होता था। मुसलमानों को कुछ होता था तो कुछ करते थे। पढ़ाई का हाल बुरा था इलाज का कोई इंतजाम नहीं था। सड़के भी बहुत कम थी उसे समय बिजली की स्थिति भी बहुत खराब थी उसके बाद जब हम लोग आए तो हम लोगों ने इन सब पर काम किया अब राज्य में किसी भी तरह का डर और बका वातावरण नहीं है
अब राज्य में डर एवं भय का वातावरण नहीं है- सीएम नीतीश कुमार
बिहार विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले समाज में बहुत विवाद होता था, हिंदू-मुस्लिम के बीच बहुत लड़ाई होती थी, पढ़ाई, बिजली की स्थिति बहुत खराब थी। पहले इलाज का इंतजाम नहीं था, जब हम लोग आए हमने इन सब पर काम किया। अब राज्य में डर एवं भय का वातावरण नहीं है।
पहले शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था- सीएम नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने कहा यहां पहले शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था लेकिन अब रात के 11 बजे तक चाहे लड़का हो या लड़की हो या महिला हो सब निकलते हैं। हमने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में पूरा काम किया। हमने लड़के और लड़कियों के लिए पोशाक योजना शुरू किया।
पहले बिहार में क्या था- सीएम नीतीश कुमार
सदन में आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव के साथ बहस के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले बिहार में क्या था? तुम्हारे (तेजस्वी यादव) पिता को मैंने ही बनाया है। तुम्हारी जाति के लोग भी मुझसे पूछ रहे थे कि मैं ऐसा क्यों कर रहा हूं, लेकिन मैंने फिर भी उन्हीं को बनाया।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 4 March 2025 at 17:24 IST