अपडेटेड 5 February 2024 at 18:21 IST
'खरीद-फरोख्त की कोशिश में RJD...', सम्राट चौधरी का बड़ा आरोप, कांग्रेस को यूं दिखाया आईना
Bihar News: सम्राट चौधरी ने RJD पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
Bihar News: सम्राट चौधरी ने RJD पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा- 'बिहार सरकार में भाजपा और JDU के पास पूर्ण बहुमत है। RJD के लोग खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं है यह लोकतंत्र है। HAM पार्टी का समर्थन भी प्राप्त है, कांग्रेस पार्टी का वोट नहीं चाहिए।'
इससे पहले कांग्रेस विधायकों के हैदराबाद जाने के बाद बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि फ्लोर टेस्ट NDA का है और भाग रहे हैं विपक्षी विधायक। वही, बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, 'घूमाने के लिए ले गए हैं घूमाने दीजिए। दिल्ली आए थे अब उनको हैदराबाद ले जा रहे हैं, तो अच्छी बात है। विधायक घूमेंगे और नवाबों के शहर को देखेंगे। हमारे पास 128 विधायक हैं तो हमें उनकी जरूरत नहीं हैं। हमें कांग्रेस और RJD का समर्थन नहीं चाहिए। हमें जनता का समर्थन चाहिए। जनता के बल पर NDA की सरकार 2020 में बनी है। ये बीच में चोरी करने के लिए कुछ लोग आए थे, तो सबका इलाज होगा।'
'भाग विपक्षी भाग, भाग राहुल भाग'
बीजेपी नेता अजय आलोक ने चुटकी लेते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस डरी हुई है। खलबली मची हुई है। कभी झारखंड से हैदराबाद और कभी बिहार से हैदराबाद, आश्चर्य है। बहुमत साबित करना है NDA को और भाग रहे है विपक्षी। BJP नेता ने कहा- 'भाग विपक्षी भाग, भाग राहुल भाग। भागमभाग की स्थिति बनी हुई है। इससे क्या होगा। अगर कांग्रेस के विधायकों ने मन मना लिया है कांग्रेस छोड़ने को तो आप क्या कर लेंगे? भगाइए, चलने दीजिए खेल।'
आपको बता दें कि भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर 'PTI भाषा' से कहा था, "हमें 12 फरवरी को होने वाले विश्वास मत में सरकार बरकरार रखने के लिए अपना संख्याबल बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन, अगर कांग्रेस के कुछ विधायक पाला बदलते हैं, तो इससे निश्चित रूप से पूरे विपक्षी खेमे का मनोबल गिरेगा, जिसका फायदा लोकसभा चुनाव में राजग को मिलेगा।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 5 February 2024 at 16:04 IST