बिहार की सियासत के नए 'सम्राट' का शपथ ग्रहण आज, 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे सम्राट चौधरी,जानें कौन-कौन होगा डिप्टी CM
बिहार की इतिहास में ये पहली बार है जब BJP का कोई नेता बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहा है। सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे।
बिहार की राजनीति में करीब 20 साल बाद सत्ता का परिवर्तन हो गया है। आज,15 अप्रैल से बिहार की सियासत में 'सम्राट युग' का आगाज होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी अब राज्य की बागडोर संभालने जा रहे हैं। वो प्रदेश के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ दो डिप्टी सीएम भी शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे लोकभवन में आयोजित होगा।
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति नेता चुना गया, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश किया। यह बिहार की इतिहास में पहली बार है जब BJP का कोई नेता पूर्ण रूप से बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहा है। इस बदलाव को राज्य में 'सम्राट युग' की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण आज
सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह काफी छोटा रखा गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा कैबिनेट में केवल दो वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है, जो जनता दल यूनाइटेड (JDU) कोटे से उपमुख्यमंत्री होंगे। इनमें विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव शामिल हैं।
JDU कोटे से होंगे 2 डिप्टी CM
लोकभवन में आयोजित होने वाले इस सादे समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन, सम्राट चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद दोनों डिप्टी सीएम, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को भी शपथ दिलाई जाएगी। इस समारोह में BJP के कई केंद्रीय दिग्गज और NDA के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
मंत्रिमंडल का कब होगा विस्तार?
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सुबह 11 बजे लोकभवन में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस समारोह में BJP के कई केंद्रीय दिग्गज और NDA के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। मिली जानकारी के अनुसार आज केवल सीएम और डिप्टी सीएम का ही शपथ लेंग। मंत्रिमंडल का पूर्ण विस्तार 4 मई को अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद किया जाएगा।
विरासत में मिली सम्राट चौधरी को राजनीति
बता दें कि सम्राट चौधरी को राजनीति विरासत में मिली है। पिता शकुनी चौधरी कभी बिहार के सीएम का पद संभाला था, वो लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते थे। उनकी माता पार्वती देवी भी विधायक रहीं थीं। सम्राट ने साल 1990 में अपनी सियासी पारी की शुरुआत की और लंबे समय तक RJD से जुड़े रहे। इसके बाद उन्होंने JDU का दामन थाम लिया और बाद BJP में शामिल हो गए।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 15 April 2026 at 07:34 IST