अपडेटेड 19 November 2025 at 14:02 IST
Bihar: सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता तो इन्हें मिली उपनेता की जिम्मेदारी, बिहार में फिर बनेगी नीतीश कुमार के साथ ये तिकड़ी!
Bihar BJP: बीजेपी विधायक दल की बैठक में फिर सम्राट चौधरी को नेता चुन लिया गया है। वहीं विजय सिन्हा उपनेता चुने गए। बिहार में नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की तिकड़ी बनी रहेगी।
Bihar NDA Government: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पहले JDU विधायक दल की मीटिंग में नीतीश कुमार को नेता चुना है। इसके बाद आज (19 नवंबर) ही BJP विधायक दल की मीटिंग हुई, जिसमें सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है। यानी बिहार में नीतीश-सम्राट और विजय सिन्हा की तिकड़ी फिर साथ मिलकर काम करेगी।
गुरुवार (20 नवंबर) को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार CM के पद की शपथ लेने वाले हैं। लगभग ये भी तय माना जा रहा है कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा इस बार भी डिप्टी सीएम बनेंगे।
दिलीप जायसवाल ने दी फैसले की जानकारी
BJP विधायक दल की मीटिंग के बाद बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने फैसले कहा, "विधायकों ने सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को बिहार में BJP विधायक दल का उपनेता चुनने के प्रस्ताव का समर्थन किया।"
बिहार BJP विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा, "मैं पार्टी नेतृत्व और सभी विधायकों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे फिर से पार्टी का नेतृत्व करने का मौका दिया। जनता ने भाजपा में अपना विश्वास जताया है और पार्टी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी।"
नीतीश कुमार बने JDU विधायक दल के नेता
इससे पहले मुख्यमंत्री आवास जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को एक बार फिर अपना नेता चुन लिया गया।
कल गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह
20 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में आयोजित होगा। इसमें प्रधानमंत्री मोदी और BJP के अन्य वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया है कि इसमें सभी आम मतदाताओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है। करीब 2 से 3 लाख लोगों की ऐतिहासिक उपस्थिति यहां दर्ज होगी। ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 19 November 2025 at 14:02 IST