जमुई के बाद समस्तीपुर छेड़छाड़ कांड पर सियासी बवाल, तेजस्वी यादव बोले- बिहार में राक्षस राज, CM सम्राट चौधरी जुबान के पक्के तो इस्तीफा दें...

जमुई के बाद समस्तीपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। समस्तीपुर मामले पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर जमकर हमला किया है। सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा लोकतंत्र पर डाका डाले बैठे माफिया जनता का धन और इज्जत दोनों लूटने में मस्त है।

 
Follow :
समस्तीपुर छेड़छाड़ कांड: तेजस्वी यादव बोले- बिहार में राक्षस राज, CM सम्राट चौधरी जुबान के पक्के तो इस्तीफा दें... | Image: X/Republic

बिहार के जमुई में हुई शर्मनाक घटना के बाद अब समस्तीपुर जिले से एक और मामला सामने आया है, जहां बेखौफ मनचलों ने एक नाबालिग लड़की के साथ बदसलू की। इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मनचलों की दबंगई और बेखौफ होकर नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। 

इस घटना के बाद विपक्षी पार्टियां अब बिहार सरकार पर हमलावर हो गई है। बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा 'सीएम अगर जुबान के पक्के हैं, तो उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आज लोकतंत्र पर डाका डाले बैठे माफिया जनता का धन और इज्जत दोनों लूटने में मस्त है।

बिहार में राक्षस राज-तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो जारी करते हुए समस्तीपुर से आए वीडियो को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा 'भाजपा का शासन आते ही बिहार के कानून व्यवस्था का जनाजा निकल गया है। बिहार में कानून व्यवस्था बस नाम का रह गया है।'

आगे उन्होंने सीएम पर हमला करते हुए कहा 'बिहार के आपराधिक प्रवृति के 7 हत्याओं के आरोपी मुख्यमंत्री अब बदमाशों से निवेदन करते हुए कहते है कि चुपचाप अपराध करो यार लेकिन रील और वीडियो मत बनाओ, इससे मुझे तुम्हें बचाने में फिर दिक्कत होती है।

CM सम्राट चौधरी जुबान के पक्के तो इस्तीफा दें-तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर आगे हमला करते हुए कहा कि 'बिहार पुलिस वीडियो वायरल होने पर जनदबाव में प्रतिक्रिया स्वरूप कारवाई करने का नाटक करती है अन्यथा सबके साथ इनकी सांठगांठ है। बिहार भगवान भरोसे चल रहा है। तंत्र और यंत्र से लोकतंत्र पर डाका डाले बैठे माफ़िया जनता का धन और इज्जत दोनों लूटने में मस्त है।'

वहीं, विपक्ष का दावा है कि मुख्यमंत्री ने पहले ऐसा बयान दिया था कि ऐसी घटनाएं होने पर वह पद छोड़ देंगे और अब राज्य में बढ़ते अपराध व कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष ने घेरते हुए इस्तीफा की भी मांग की है।

September 24, 2026

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, समस्तीपुर जिले में एक नाबालिक से छेड़छाड़ की घटना 15 सितंबर की बताई जा रही है, जहां  बेखौफ मनचलों ने एक नाबालिग लड़का और लड़की घेर लिया। मनचलों ने पहले लड़के के साथ मारपीट की। मनचलों ने  नाबालिग लड़की के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में लड़की इस हरकत का लगातार विरोध करती नजर आ रही है, लेकिन आरोपी बाज नहीं आए।

इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल होने बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान  राहुल कुमार, अवधेश पासवान,विकास शर्मा, रामबाबू सहनी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: 'एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते, ये जेल जाएंगे...', VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने दिया विवादित बयान, बवाल तय है

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 24 September 2026 at 16:57 IST