अपडेटेड 21 November 2025 at 14:23 IST

'RJD और कांग्रेस जिंदगी भर सत्ता में लौटकर नहीं आएगी, आप दूध के धुले...', चिराग पासवान ने महागठबंधन की उधेड़ दी बखिया, दी ये सलाह

चिराग पासवान ने महागठबंधन पर तीखा हमले बोलते हुए कहा कि RJD और कांग्रेस ये लोग पलटकर जिंदगी भर कभी सत्ता में वापस नहीं आएंगे, अगर ये लोग बहाना बनाना नहीं छोड़ेंगे।

Follow :  
×

Share


Tejaswi Yadav and Chirag Paswan | Image: Social Media

बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद अब नई सरकार का गठन हो गया है। इधर विपक्ष अब भी बूथ कैंसिल, EVM और चुनावी नतीजों में हेराफेरी का आरोप लगाकर NDA पर निशाना साध रही है। अब विपक्ष के सभी आरोपों पर चिराग पासवान का पलटवार आया है। चिराग ने RJD और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग अगर बहाना बनाना नहीं छोड़ेंगे तो ये कभी सत्ता में नहीं आएंगे।

केंद्रीय मंत्री और LJP(RV) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, " RJD और कांग्रेस ये लोग पलटकर जिंदगी भर कभी सत्ता में वापस नहीं आएंगे, अगर ये लोग बहाना बनाना नहीं छोड़ेंगे। हर हार के बाद आपको एक ईमानदार मंथन करने की जरूरत है। कोन नहीं गुजरा है हार से। हम लोग भी हार से गुजरे हैं। मेरा नेता और पिता को देख लीजिए 2009 की हार के बाद कैसे उन्होंने 2014 में खुद को खड़े करने का काम किया।

चिराग पासवान ने महागठबंधन पर बोला हमला

चिराग पासवान ने आगे कहा, "2021 में मुझ से मेरी पूरी पार्टी छिन ली गई। मगर मैंने हार नहीं मानी और ना ही अपनी हार के लिए किसी और को जिम्मेदार बताया। 2024 और 2025 में दोबारा से खुद को खड़ा करने का काम किया। हम लोगों ने ईमानदारी से मंथन किया था कि हमसे कहां गलती हुई थी? कांग्रेस और राजद इतने अहंकार में डूबी हुई पार्टी कि आज इतने दिन हो गए हैं लेकिन इन लोगों(विपक्षी नेताओं) ने अभी तक मंथन नहीं किया। ये लोग अभी तक वोट चोरी और SIR पर ठीकरा फोड़ रहे हैं... ये लोग केवल बहाना बनाते रहते हैं... ये लोग अगर बहाना बनाना नहीं छोड़ेंगे तो ये कभी सत्ता में नहीं आएंगे... आप अपनी बात विनम्रता के साथ रखें... कांग्रेस और RJD का पतन इनकी सोच ने किया है।"

पार्टी के कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सीख

वहीं, बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत और नई सरकार में LJP के दो मंत्रियों के शामिल होने पर चिराग पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत संगठन की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा, पार्टी ने जिस तरह से बिहार के प्रत्येक जिले में संगठन को खड़ा करने का काम किया है, उसी का परिणाम है कि आज 2025 में NDA को इतनी प्रचंड जीत मिली है।

बिहार का विकास हमारी प्राथमिकता है-चिराग

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आगे कहा, "यह दर्शाता है एक निरंतर वृद्धि जब आप थोड़ी सी भी जीत हासिल करें और वह अहंकार आपके सिर चढ़कर बोलने लगे तो वही से आपके पतन की शुरूआत हो जाती है। हमने बिहार के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए ताकी हम जनता के साथ जुड़े रहें। अब बिहार का विकास हमारी प्राथमिकता है। "
 

यह भी पढ़ें: 'प्रधानमंत्री का बेटा...'RJD के परिवारवाद के आरोपों पर आया BJP का जवाब

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 21 November 2025 at 14:23 IST