'बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है', लालू के 'लाल' तेज प्रताप यादव की भविष्यवाणी; लिखा- मैं वृंदावन में हूं...
लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है।
- भारत
- 2 min read
लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है।
आपको बता दें कि उन्होंने ये दावा ऐसे वक्त पर किया है जब बांकीपुर से बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक बंटी ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
तेज प्रताप ने क्या लिखा?
उन्होंने एक्स पर लिखा, "बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है, और नीतीश कुमार ने सम्राट कहकर मुख्यमंत्री को फटकार लगाया है। ये मैंने आपको कहा था, भविष्यवाणी किया था, और मैं वृंदावन में हूं, बहुत जल्दी बिहार में जो सरकार है, बदल जाएगी।"
बांकीपुर से अब कौन?
आज सीएम सम्राट चौधरी ने NDA की बैठक बुलाई थी। इस बीच खबर आई कि बांकीपुर से उम्मीदवार अभिषेक बंटी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि मैंने अभी-अभी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को एक पत्र सौंपा है, जिसे मैं अब आपके सामने पढ़कर सुना रहा हूं। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए NDA उम्मीदवार के तौर पर चुना था। इसके लिए मैं केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। मैं विनम्रतापूर्वक आपको बताना चाहता हूं कि पारिवारिक कारणों से मैं विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। मैं एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर निष्ठापूर्वक सेवा करता रहूंगा।
आपको बता दें कि बांकीपुर सीट से बीजेपी ने अब नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 10 July 2026 at 19:11 IST