'ई तो गलती से मिस्टेक...', जब पटना में SDM साहब पर ही बरसी पुलिसवाले की लाठी; लोगों ने ऐसे लिए मजे
Patna: बिहार में 'भारत बंद' के दौरान एक पुलिसवाले ने SDM साहब पर ही लाठी बरसा दी।
- भारत
- 2 min read
Patna: बिहार में 'भारत बंद' के दौरान एक पुलिसवाले ने SDM साहब को ही कूट दिया। असल में, भारत बंद के आह्वान के बाद आज देश के कई हिस्सों से विरोध प्रदर्शन देखने को मिले, लेकिन बिहार से जो वीडियो सामने आया, उसने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एक अगस्त के आदेश में कहा था कि राज्यों को संवैधानिक रूप से अनुसूचित जातियों के भीतर उप-वर्गीकरण करने का अधिकार है, जो सामाजिक रूप से विषम वर्ग का निर्माण करते हैं, ताकि उन जातियों के उत्थान के लिए आरक्षण दिया जा सके जो सामाजिक और शैक्षणिक रूप से अधिक पिछड़ी हैं। इसी फैसले के विरोध में आज भारत बंद का आह्वान किया गया था।
पहले समझिए पूरा मामला
बिहार के पटना में भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, लेकिन इस दौरान पुलिसवाले ने 'गलती से एक मिस्टेक' कर दिया। पटना में लाठीचार्ज के दौरान एक पुलिस वाले ने SDM पर ही लाठी बरसा दी, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में देखा गया कि जब पुलिसवाले ने SDM साहब पर लाठी बरसाई तो वहां खड़े पुलिसवाले मूर्ति बन गए। उन्हें समझ नहीं आया कि इसपर रिएक्ट कैसे करें। इसके बाद उस पुलिसवाले को साइड किया गया। अब ये मसला सोशल मीडिया पर 'मसला' बन गया। लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स करके बिहार पुलिस के खूब मजे लिए।
'ई तो गलती से मिस्टेक हो गया...'
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'भारी मिस्टेक हो गया। एकदम ब्लंडर।'
तो दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए एक फिल्म के डायलॉग को दोहराया और लिखा- 'मौत को छू कर टक से वापिस आया...'
एक अन्य यूजर ने लिखा- 'ये बिहार है भैया यहां कुछ भी मुमकिन है।'
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 21 August 2024 at 22:42 IST