Patna: पत्नी का चल रहा था किसी और से अफेयर, पति ने 'चप्पल वाली ट्रिक' से बिस्‍तर पर रंगे हाथो पकड़ा; फिर जो हुआ वो...

बिहार की राजधानी पटना से सटे फुलवारी शरीफ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

Follow :  
×

Share


पत्नी का चल रहा था किसी और से अफेयर, पति ने 'चप्पल वाली ट्रिक' से बिस्‍तर पर रंगे हाथो पकड़ा; फिर जो हुआ वो... | Image: Pixabay

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से सटे फुलवारी शरीफ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। यहां के एकता नगर इलाके में पति ने पत्‍नी की बेवफाई का पता लगाने के लिए एक जासूस की तरह जाल बिछाया। उसने पत्‍नी की चप्पल में GPS डिवाइस छिपा दिया और फिर जो हुआ उसकी चर्चा अब पूरे शहर में हो रही है।

बताया जाता है कि पति को पहले से ही पत्नी पर शक था। लेकिन उसने चुपके से योजना बनाई और पत्नी को ट्रैक करने के लिए उसके चप्पल में GPS का ट्रैकर लगा दिया। शनिवार को जब वह काम पर निकला, तो मोबाइल के जरिए लगातार जीपीएस के माध्यम से लोकेशन ट्रैक करता रहा। कुछ देर बाद लोकेशन संदिग्ध लगी, तो वह अचानक घर पहुंच गया।

प्रेमी के साथ बिस्‍तर पर थी पत्‍नी

घर का दरवाजा खुलते ही पति के होश उड़ गए। पत्नी अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए और मामला दो पक्षों में बंट गया—कुछ लोग पति के समर्थन में तो कुछ पत्नी और उसके प्रेमी के पक्ष में नजर आए। हंगामे के दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई।

देर रात तक थाने में चलता रहा हाई वोल्‍टेज ड्रामा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में देर रात तक ड्रामा चलता रहा। बताया जा रहा है कि गुस्से में पति ने कथित तौर पर प्रेमी से उसकी लाइसेंसी पिस्तौल और सोने की चेन छीन ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया, जहां देर रात तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक चली बातचीत और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला आपसी सहमति से सुलझ गया। हैरानी की बात यह है कि इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत (तहरीर) दर्ज नहीं कराई। फिलहाल पूरे इलाके में पति की इस 'डिजिटल चालाकी' और चप्पल वाले जीपीएस की खूब चर्चा हो रही है।

इसे भी पढ़ें- रात में पीछे से आता और महिलाओं संग करता 'गंदी हरकत'...मुंबई से सीरियल मॉलेस्टर नसीर खान गिरफ्तार; हाई प्रोफाइल इलाके की युवतियां थीं टारगेट

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 April 2026 at 19:32 IST