अपडेटेड 17 March 2026 at 12:22 IST
Bihar: 'नेता प्रतिपक्ष ने किसी से बातचीत...', पप्पू यादव ने तेजस्वी पर फोड़ा राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन की हार का ठिकरा, जानें NDA की जीत पर क्या कहा
पप्पू यादव ने राज्यसभा चुनाव परिणाम पर कहा, 'नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का दायित्व था कि वो सबसे बात करते, मगर वो सबको एकजुट करने में नाकामयाब रहे।
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026 में NDA ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए सभी 5 सीटों पर कब्जा कर लिया। JDU अपनी दोनों सीटें बचाने में कामयाब रही तो RJD को 2 सीटों का नुकसान हुआ। राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। नतीजे आने के बाद एनडीए में जश्न का माहौल है। वहीं, विपक्षी खेमे में 'क्रॉस वोटिंग' और विधायकों की गैरमौजूदगी ने खलबली मचा दी है। अब महागठबंधन की करारी हार पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रतिक्रिया आई है।
राज्यसभा चुनाव में AIMIM और बसपा ने महागठबंधन को अपना समर्थन दिया, बावजूद तेजस्वी यादव अपने ही गठबंधन के विधायकों को एकजुट नहीं रख पाए। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के लिए तेजस्वी यादव को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि वो महागठबंधन को एकजुट रखने में नकामयाब रहें।
तेजस्वी पर भड़के पप्पू यादव
पप्पू यादव ने राज्यसभा चुनाव परिणाम पर कहा, "बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का दायित्व था कि वो सबसे बात करते, ना उन्होंने मेरे प्रदेश अध्यक्ष से, ना प्रभारी से किसी से बातचीत नहीं की। ना किसी शीर्ष नेत यह गलत है। विपक्ष के नेताओं की जिम्मेदारी बनती है कि वो सबके साथ बैठक करें विपक्ष के नेता की जो भूमिका होती है, उस जिम्मेदारी को उनको निभाने की जरूरत है।
JDU ने तेजस्वी के होटल पॉलिटिक्स पर उठाए सवाल
वहीं, JDU नेता नीरज कुमार ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "राज्यसभा चुनाव में NDA की शानदार विजय और महागठबंधन की शर्मनाक विजय हुई है, जिसके नेतृत्व कर्ता तेजस्वी यादव थे। वे बिहार से फरार हो गए हैं और आरोप हम पर लगा रहे हैं कि उनके विधायकों को डराया गया और धमकाया गया लेकिन उन्होंने ऐसा कोई साक्ष्य पेश नहीं किया।"
नीरज कुमार ने आगे कहा, 'आप महागठबंधन के घटक दल AIMIM को अपना उम्मीदवार नहीं बनाने दिया और धनबल वाले को उम्मीदवार बनाया। होटल के बिल का भुगतान किसने किया? गैस की किल्लत की जो बात उठा रहे थे, वहां होटल में क्या विधायकों को लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाकर खिलाया गया? इन तमाम बातों की जानकारी दीजिए... कांग्रेस पूर्व में भी कह चुकी है कि तेजस्वी यादव हार के कारक हैं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 17 March 2026 at 12:22 IST