अपडेटेड 17 March 2026 at 08:06 IST

Bihar: राज्यसभा चुनाव में पिता की जीत पर गदगद निशांत, बधाई देने पहुंचे CM आवास; बेटे को गले लगाकर भावुक हुए नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यसभा चुनाव में शानदार जीत पर बेटे निशांत गदगद नजर आ रहे हैं। पिता को बधाई देने सीएम आवास पहुंचे। बेटे से मिलकर नीतीश भी भावुक नजर आए।

Follow : Google News Icon  
CM Nitish Kumar victory in the Rajya Sabha elections son nishant congratulated
नीतीश को बधाई देने पहुंचे बेटे निशांत | Image: X

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय हो गया है। सोमवार 16 मार्च 2026 को हुए राज्यसभा चुनाव में बिहार से NDA के सभी पांचों प्रत्याशियों ने शानदार जीत हासिल की। नीतीश कुमार की जीत के बाद मुख्यमंत्री आवास में जश्न का माहौल है। पिता को जीत बधाई देने निशांत कुमार मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। बेटे से मिलकर नीतीश भी भावुक नजर आए। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई है।

सोमवार 16 मार्च को चुनाव आयोग द्वारा राज्यसभा के जारी परिणामों के अनुसार, बिहार से एनडीए उम्मीदवारों की निर्णायक जीत दर्ज की गई, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हैं। इस जीत के बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी अपने पिता को बधाई दी है। निशांत देर शाम पिता से मिलने सीएम आवास पहुंचे।

बेटे को गले लगाकर भावुक हुए नीतीश

निशांत ने अपने X हैंडल पर इस मुलाकात की तस्वीरों शेयर किया है। एक फोटो में वे अपने पिता को गुलदस्ता भेंट करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी में पिता के कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए निशांत ने अपने पोस्ट में लिखा, जय बिहार! आज एनडीए के पांचों लोगों की निर्णायक जीत पर मैंने पिताजी को बधाई दी। जिन्होंने हर बिहारवासी को गौरवान्वित किया। उन्हें बधाई। अभिनंदन। एक पुत्र के रूप में मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

अब राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार

यह जीत बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि नीतीश कुमार लंबे समय से राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं और अब राज्यसभा में उनकी भूमिका से एनडीए की स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, महागठबंधन की ओर से इस चुनाव में कोई खास चुनौती पेश नहीं की जा सकी।

Advertisement

 NDA ने बिहार के लिए नया इतिहास रच दिया-JDU

वहीं, NDA की शानदार जीत पर JDU ने अपने X हैंडल पर लिखा,राज्यसभा चुनाव में एकजुट एनडीए ने बिहार के लिए नया इतिहास रच दिया। पांचों सीटों पर शानदार जीत एनडीए की मजबूत एकजुटता का परिणाम है।

यह सफलता माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व पर विश्वास और उनकी रणनीति की जीत है। समृद्धि की ओर बढ़ता बिहार हर क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। एनडीए की यह निर्णायक जीत बिहार की प्रगति और एकजुटता की कहानी को और मजबूत करती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: BREAKING: बिहार में महागठबंधन को बड़ा झटका, राज्यसभा चुनाव में नीतीश कुमार समेत NDA के पांचों उम्मीदवारों की जीत, देखें पूरी LIST
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 17 March 2026 at 08:06 IST