'सुधर जाओ, नहीं तो गोली मार देंगे...', पप्पू यादव और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, सांसद ने पुलिस से की सुरक्षा की मांग

Pappu Yadav Death Threat: सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनकी आधिकारिक वेबसाइट के शिकायत पोर्टल पर दी गई है।

 
Follow :
MP Pappu Yadav | Image: Social Media

Pappu Yadav Death Threat: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी में सांसद को गोली मारने और पूरे परिवार को बम से उड़ाने की बातें कही गई हैं। यह धमकी सांसद के आधिकारिक वेबसाइट के शिकायत पोर्टल में दी गई हैं।

सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली के उप पुलिस आयुक्त (DCP) को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। धमकी भरे संदेश में लिखा गया है, 'पप्पू यादव तुम सुधर जाओ, नहीं तो तुमको गोली मार देंगे और तुम्हारे पूरे परिवार को बम से उड़ा देंगे। तुम मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ पाओगे।'

फिर जान से मारने की धमकी मिली- पप्पू यादव 

पप्पू यादव ने इस धमकी के बारे में अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'आज फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पूरे परिवार को बम से उड़ाने का भी दावा किया है। पर हम जनता की सेवा के पथ से विचलित नहीं होंगे। युवाओं, छात्रों और मजलूमों के लिए सब कुर्बान!'

July 29, 2026

मधुबनी का रहने वाला है आरोपी

बताया जा रहा है कि धमकी देने वाला बिहार के मधुबनी का रहने वाला है और उसकी पहचान मुकेश मिश्रा के रूप में हुई है। इसके साथ ही आरोपी का मोबाइल नंबर 9123130650 और ईमेल आईडी mkmishra498@gmail.com और आधार नंबर भी दर्ज है। मामले में दिल्ली के उप पुलिस आयुक्त को शिकायत दर्ज करा दी गई है। 

पप्पू यादव ने DCP को लिखा पत्र

सांसद कार्यालय के पत्र में मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता का उल्लेख किया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि त्वरित जांच और सुनिश्चित कार्रवाई के लिए इस प्रकरण को सीधे डीसीपी (DCP) स्तर पर संबोधित किया जा रहा है। साथ ही, यह अनुरोध भी किया गया है कि उपरोक्त तथ्यों के आधार पर संबंधित थाने में तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आरोपी की पहचान की जाए, उसे गिरफ्तार किया जाए और जांच की प्रगति से कार्यालय को लगातार अवगत कराया जाए।

सांसद ने पत्र में की मांग

इसके अलावा सांसद और उनके परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक और सुरक्षात्मक कदम उठाने का निवेदन किया गया है। पत्र में कहा गया है कि एक जनप्रतिनिधि और उनके परिजनों को इस तरह से सरेआम धमकी मिलना अत्यंत चिंताजनक है और यह कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें: Weather: दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में तेज बारिश का रेड अलर्ट, जानें IMD का ताजा अपडेट

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 30 July 2026 at 08:12 IST