Nitish Cabinet 2025: 10वीं बार CM बनने के साथ नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए ये 10 नए चेहरे, 19 पुराने मंत्रियों का कटा पत्ता
Nitish Cabinet 2025: दीपक चुनाव नहीं लड़े थे, लेकिन अब मंत्री बन जाने के बाद उन्हें नियम के तहत 6 महीने के अंदर बिहार विधान परिषद या बिहार विधानसभा का सदस्य बनना होगा। उम्मीद की जा रही है कि दीपक बिहार विधान परिषद से एमएलसी बनेंगे। जीतन राम मांझी की पार्टी हम (सेक्युलर) से संतोष सुमन को मंत्री बनाया गया है।
Nitish Cabinet 2025: बिहार में एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन गई है। आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, बिहार एनडीए के तमाम विधायक और हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
आज इस शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार ने 10वीं बिहार के मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ इस मंच से 26 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। इस दौरान देखने वाली खास बात यह रही कि इस बार के सीएम नीतीश कैबिनेट में 10 नए चेहरों को जहां जगह मिली है, वहीं 19 पुराने मंत्रियों का पत्ता कट गया है।
एनडीए की किस पार्टी से बने कितने मंत्री?
सीएम नीतीश के साथ अन्य 26 नेताओं ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें जदयू से 8 मंत्री बनाए गए हैं। भाजपा की ओर से 14 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (राम विलास) से दो लोगों को मंत्री बनाया गया है, जबकि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) से उनके बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया है।
दीपक चुनाव नहीं लड़े थे, लेकिन अब मंत्री बन जाने के बाद उन्हें नियम के तहत 6 महीने के अंदर बिहार विधान परिषद या बिहार विधानसभा का सदस्य बनना होगा। उम्मीद की जा रही है कि दीपक बिहार विधान परिषद से एमएलसी बनेंगे। जीतन राम मांझी की पार्टी हम (सेक्युलर) से संतोष सुमन को मंत्री बनाया गया है।
इन 10 नए चेहरों को मिली है नीतीश कैबिनेट में जगह
बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने 10वीं बार शपथ ली है। इस 10वीं शपथ के साथ उनके इस मंत्रिमंडल में 10 नए चेहरों को शामिल किया गया है।
भाजपा कोटे से 7 नए चेहरे
- संजय सिंह टाइगर
- डॉ. प्रमोद कुमार
- श्रेयसी सिंह
- रमा निषाद
- रामकृपाल यादव
- अरुण शंकर प्रसाद
- लखेन्द्र कुमार रोशन
लोजपा (राम विलास) के 2 नए चेहरे
- संजय कुमार
- संजय कुमार सिंह
राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक नया चेहरा
- दीपक प्रकाश
भाजपा के 13 पूर्व मंत्रियों के साथ कुल 19 पुराने चेहरों को नहीं मिली जगह
- प्रेम कुमार (हालांकि, इनको विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है।)
- नीरज कुमार सिंह
- रेणु देवी
- जनक राम
- नीतीश मिश्रा
- केदार गुप्ता
- कृष्णा कुमार मंटू
- संजय सरावगी
- राजू सिंह
- महेश्वर हजारी
- हरि सहनी
- जिवेश मिश्रा
- मोतीलाल प्रसाद
वहीं, जदयू से 6 पूर्व मंत्रियों को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है
- रत्नेश सदा
- विजय मंडल
- जयंत राज
- शीला कुमारी
- संतोष सिंह
- सुमित कुमार सिंह (चकाई से चुनाव ही हार गए थे।)
- कृष्णानंदन पासवान
नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल के सभी 26 मंत्रियों के नाम
- सम्राट चौधरी – बीजेपी
- विजय सिन्हा – बीजेपी
- विजय कुमार चौधरी – जेडीयू
- विजेंद्र यादव – जेडीयू
- श्रवण कुमार – जेडीयू
- मंगल पांडेय – बीजेपी
- दिलीप जायसवाल – बीजेपी
- अशोक चौधरी – जेडीयू
- लेशी सिंह – जेडीयू
- मदन साहनी – जेडीयू
- नितिन नबीन – बीजेपी
- रामकृपाल यादव – बीजेपी
- संतोष सुमन – हम
- सुनील कुमार – जेडीयू
- जमा खा – जेडीयू
- संजय टाइगर – बीजेपी
- अरुण शंकर – बीजेपी
- सुरेंद्र मेहता – बीजेपी
- रमा निषाद – बीजेपी
- नारायण साह – बीजेपी
- लखेन्द्र पासवान – बीजेपी
- श्रेयशी सिंह – बीजेपी
- प्रमोद कुमार – बीजेपी
- संजय कुमार – एलजेपी (आर)
- संजय कुमार सिंह – एलजेपी (आर)
- दीपक प्रकाश – आरएलम
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 21 November 2025 at 00:08 IST