अपडेटेड 7 June 2025 at 21:57 IST

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA का सीट फॉर्मूला फाइनल! क्या JDU को मिलेगी BJP के अधिक सीट?

Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव में JDU और BJP लगभग बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, लेकिन JDU को 1-2 सीटें अधिक मिल सकती हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में BJP ने JDU से अधिक सीट चुनाव लड़ा था।

Follow :  
×

Share


क्या बिहार में JDU को मिलेगी BJP के अधिक सीट? | Image: ANI

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 को खत्म हो रहा है। इस साल बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर या नवंबर में होने की संभावना है। चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी तैयारी शुरू करदी है। खबर है कि NDA ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय कर लिया है। सीट बंटवारा एक फॉर्मूले के आधार पर तय हुआ है, यह 2024 के लोकसभा चुनाव के पैटर्न पर आधारित है।

बिहार सीट बंटवारे में JDU और BJP का दबदबा रहेगा, लेकिन छोटे सहयोगी दलों को भी उनकी ताकत के आधार पर सीटें दी जाएंगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP ने 17, नीतीश की JDU ने 16, चिराग की LJP (R) ने 5, जीतन राम HAM की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLMP) ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ा था। खबर है कि NDA में सीटों का बंटवारा इसी आधार पर तय हुआ है। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं, फिलहाल तक NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट होकर विपक्षी महागठबंधन को टक्कर देगा। लेकिन महागठबंधन और जन सुराज जैसे नए खिलाड़ी मुकाबले को रोचक बनाएंगे।

किसको कितनी सीटें?

खबर है कि JDU को BJP की तुलना में ज्यादा सीटें मिलेंगी, यानी JDU बिहार चुनाव में बड़े भाई की भूमिका निभाएगी। किसी पार्टी को एक या दो सीटें कम या ज्यादा हो सकती हैं। यानी जिताऊ उम्मीदवार देखकर सीटों का बंटवारा किया जाएगा। सीट देने का चयन जातीय समीकरण, विपक्षी उम्मीदवार और कैंडिडेट की जमीनी हकीकत के आधार पर होगा। NDA के दल मिलकर जिले में जातीय समीकरण को साधने का काम करेंगे। मतलब जिले में NDA के उम्मीदवार अलग-अलग जातियों से होंगे। हालांकि, NDA में सीटों के बंटवारे का औपचारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन किसी भी दिन सीटों के तालमेल का ऐलान संभव है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020

बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं। जिसमें 2020 के विधानसभा चुनाव में JDU ने सबसे अधिक 115 और BJP ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, 2020 के बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। 

NDA तैयार, INDI एलायंस लाचार!

एक तरफ चुनाव का ऐलान होने से कई महीने पहले NDA ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है, तो दूसरी तरफ INDI एलायंस चुनाव से पहले ही हार मानता दिख रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि बिहार में 'मैच फिक्सिंग' हो सकती है। राहुल ने कहा है कि बीजेपी 'मैच फिक्सिंग' से ही चुनाव जीतती रही है। उन्होंने इसके लिए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का हवाला दिया है। उनका आरोप है कि महाराष्ट्र चुनाव में 'मैच फिक्सिंग' की गई थी, जिसमें पहले से बीजेपी की जिताने की पूरी कोशिश की गई। राहुल ने एक आर्टिकल लिखा कि बीजेपी और उसके सहयोगियों ने महाराष्ट्र में चुनाव जीतने के लिए 5 स्टेप की प्लानिंग की थी। महाराष्ट्र की तरह की 'मैच फिक्सिंग' अब बिहार में होगी।

'राहुल की वजह से हार जाती है कांग्रेस'

राहुल के इन आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार चुनाव हारने से निराश हैं। इसलिए वे तरह-तरह की कहानियां बना रहे हैं। वे एक खास तरीके से काम करते हैं, उनकी वजह से कांग्रेस चुनाव हार जाती है। वे सच्चाई जानने के बजाय अजीब साजिशें रचते हैं और उसके बाद चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हैं। 

ये भी पढ़ें: फिलीपींस में भारतीयों को मिलेगी वीजा फ्री एंट्री, 14 दिन तक कर सकेंगे मौज मस्ती; जानें कब से लागू होगा नया नियम

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 7 June 2025 at 21:57 IST