नीतीश की JDU में अनंत सिंह ने कर दी बगावत? अपनी ही पार्टी के खिलाफ जन सुराज MLC उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में किया रोड शो, VIDEO

जन सुराज MLC उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन में शामिल होकर JDU विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

 
Follow :
नीतीश की JDU में अनंत सिंह ने कर दी बगावत? अपनी ही पार्टी के खिलाफ जन सुराज MLC उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में किया रोड शो | Image: ANI/REPUBLIC

बिहार की राजनीति में इन दिनों एक अलग ही पिक्चर देखने को मिल रही है। मोकामा के बाहुबली और JDU विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीते दिनों वो जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के लिए प्रचार करते नजर आए। आज उनके नामांकन को अनंत सिंह ने खास बना दिया। अपने ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार को हराने के लिए अनंत सिंह एड़ी चोटी का जोड़ लगा दिया है। मगर उनके इस फैसले ने JDU की परेशानी बढ़ा दी है।

नामांकन के लिए रवाना होने से पहले अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “हमारी चुनावी तैयारियां बेहद मजबूत और तेज हैं। हम सभी जनता का आशीर्वाद ले रहे हैं। समर्थकों के लिए खाने-पीने की भी पूरी व्यवस्था की गई है।” जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह ने 50 हजार रसगुल्ले समर्थकों के लिए बनवाया है।

एक ही जीप में सवार होकर आए अनंत सिंह और अनुज सिंह 

नामांकन प्रक्रिया के दौरान अनंत सिंह और अनुज सिंह एक ही खुली जीप में सवार होकर रवाना हुए। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ जुटी और जमकर नारेबाजी हुई। खास बात यह रही कि समर्थकों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, निशांत कुमार और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के समर्थन में भी नारे लगाए। अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह ने रोड शो किया और नामांकन के लिए कमिश्नर कार्यालय पहुंचे।

October 1, 2026

हम जीतेंगे, कोई हरा नहीं पाएगा-अनंत सिंह

JDU विधायक अनंत सिंह ने कहा, "जनता मेरी मालिक है, हम संतुष्ट हैं कि हम जीतेंगे, कोई हरा नहीं पाएगा। 500% उम्मीद है कि हम जीतेंगे। बहुत उम्मीदवार लड़ रहे हैं सब हारेंगे। ये किसी पार्टी का चुनाव नहीं है, इसमें कोई सिंबल नहीं होता है।"

October 1, 2026

 नीरज कुमार के साथ सुलह की कोशिश नाकाम 

बता दें कि 28 सितंबर को भी अनंत सिंह ने जन सुराज MLC उम्मीदवार अनुज सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे पूरी तरह अनुज सिंह का समर्थन करेंगे और पूरे इलाके में उनके लिए प्रचार करेंगे। इससे पहले बिहार JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच सुलह कराने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनी।

अनंत सिंह के खुले तौर पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन करने के बाद यह मामला जेडीयू नेतृत्व तक पहुंच गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात किए जाने की खबरें भी सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें:  सपा के तीसरे उम्मीदवार उतारने की तैयारी पर BJP बोली- असली सरप्राइज तो...

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 1 October 2026 at 14:59 IST