Bihar Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में लगी आग, 3 मरीजों के मौत; कई की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में आग लगने से 3 मरीजों की जान चली गई है। जबकि कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 
Follow :

Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां के ब्रह्मापुरा इलाके में स्थित प्रसाद अस्पताल में गुरुवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आग की लपटें इतनी भयानक थी कि इसने देखते ही देखते अस्पताल के आईसीयू को अपनी चपेट में ले लिया। लपटों के तीव्र तांडव के कारण पलक झपकते ही पूरे अस्पताल में धुआं भर गया। इस दौरान पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। 

कई मरीजों के हताहत होने की आशंका

शुरुआती जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। डीएम मुजफ्फरपुर ने अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं 20 से ज्यादा मरीजों के घायल होने की खबर है। कई मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है। ऐसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। 

राहत और बचाव कार्य जारी

आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचीं। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। 

अस्पताल प्रशासन पर परिजनों के आरोप

घटना के बाद से अस्पताल परिसर के बाहर अपनों को खोने वाले परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन मरीजों को तड़पता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गया। यहां तक कि मृत मरीजों के शव भी परिजनों को मुहैया नहीं कराए गए। वहीं अग्निशमन अधिकारियों का भी कहना है कि जब वह पहुंचे तो अस्पताल का अधिकतर स्टाफ मौके पर नहीं था। 

यह भी पढ़ें: MP: दहेज में 100 तोला सोना, गाड़ी और लाखों दिया कैश, फिर शादी के 99 दिन बाद वकील बेटी की मौत; परिवार ने मेजर दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 4 June 2026 at 06:58 IST