अपडेटेड 24 August 2025 at 13:45 IST
Bihar: बाइक चला रहे थे राहुल गांधी, तभी पास आया युवक और KISS करने की करने लगा कोशिश, चौंक उठे कांग्रेस नेता; VIDEO
Purnia News: 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान बिहार के पूर्णिया में अजीब वाक्या देखने को मिला। राहुल गांधी बुलेट चला रहे थे। तभी अचानक एक युवक भीड़ से निकलकर उनके पास पहुंचा और लिपट गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
Rahul Gandhi in Bihar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार में हैं। विधानसभा चुनाव से पहले वो और तेजस्वी 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाल रहे हैं। पूर्णिया में इस यात्रा के दौरान एक अजब-गजब वाक्या देखने को मिला, जिसे राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक के तौर पर भी देखा जा रहा है। एक शख्स अचानक कांग्रेस नेता के पास आया और उन्हें किस करने की कोशिश करने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने जैसे ही ये देखा उन्होंने फौरन उस शख्स को थप्पड़ मारकर वहां से हटाया। युवक को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है।
राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का आज आठवां दिन है। घटना पूर्णिया-अररिया रोड पर जलालगढ़ ब्लॉक के पास की है।
भीड़ से निकलकर राहुल के पास आया युवक, फिर...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुलेट बाइक चला रहे थे। उनके पीछे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे। इसी दौरान भीड़ से निकलकर एक प्रशंसक अचानक से उनके पास पहुंचा। वो उसने लिपटने की कोशिश करता दिख रहा है। इस दौरान ऐसा भी लगता मानो युवक राहुल को किस करने की कोशिश करता है। युवक को इतनी तेजी से अपने पास आता देख राहुल एकदम से चौंक गए।
सुरक्षाकर्मियों ने युवक को जड़ा थप्पड़
जैसे ही सुरक्षाकर्मियों की नजर उस पर पड़ी उन्होंने युवक को भीड़ से खींचकर दूर कर दिया और थप्पड़ भी जड़ दिया। पूरे मामले को राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया जा रहा है।
'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान राहुल गांधी के पीछे तेजस्वी यादव भी बाइक चलाते नजर आए। उनके पीछे कई कार्यकर्ता बाइक पर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।
बिहार में मतदाता सूची के SIR के विरोध में विपक्षी दलो ने 20 जिलों में 1300 किलोमीटर की 16 दिवसीय 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू की है। उनका दावा है कि यह वोट चोरी का प्रयास है। यात्रा 1 सितंबर को पटना में समाप्त होगी।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 24 August 2025 at 13:45 IST