BREAKING: खान सर होंगे गिरफ्तार? पटना पुलिस ने आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश के मामले में दर्ज किया FIR; जानिए पूरा मामला

फायरिंग विवाद में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर (Khan Sir) बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। पटना पुलिस ने खान सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 
Follow :
खान सर होंगे गिरफ्तार? पटना पुलिस ने आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश के मामले में दर्ज किया FIR; जानिए पूरा मामला | Image: ANI

Khan Sir: फायरिंग विवाद में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर (Khan Sir) बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। पटना पुलिस ने खान सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कदमकुआं थाने में खान सर पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत यह एफआईआर हुई है। फायरिंग मामले में खान सर के अंगरक्षक की गिरफ्तारी और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने खुद मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई भी बयान नहीं दिया है। वहीं खान सर का कहना है कि गोलीबारी सेल्फ डिफेंस में की गई थी। खान सर की कोचिंग पर उनके वकील पहुंचे हैं जो मामले को समझ रहे हैं।

खान सर ने क्या कहा

खान सर ने कहा कि FIR की जानकारी मुझे नहीं हैं। मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। उन्होंने कहा कि सेल्फ डिफेंस में गार्ड्स ने फायरिंग की है। उनकी एजेंसी इस बात को देखेगी। आपको बता दें कि 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था।

घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था। मामले में पुलिस पहले ही दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से भी पूछताछ की जा चुकी है।

क्या है पूरा

गुरुवार की सुबह रौशन आनंद के कोचिंग ज्ञान बिंदु ने फैजल खान के गार्ड का फायरिंग करता वीडियो दिखाकर पुलिस से खान सर पर ऐक्शन लेने की मांग की थी। इस मामले में खान सर के दोनों गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके हथियार जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। खान सर और रौशन आनंद सर के बीच इस झगड़े का कारण बिहार पुलिस के सिपाही भर्ती में पास कैंडिडेट्स को लेकर क्रेडिट की लड़ाई है।

पटना के ही कोचिंग संचालक गुरु रहमान ने मीडिया से कहा था कि दोनों कोचिंग के बीच पास कैंडिडेट की खरीद-फरोख्त हो रही थी। इसका मतलब यह हुआ कि पास कैंडिडेट को दोनों कोचिंग पढ़ाने का दावा करते हुए सफलता का श्रेय ले रहे थे। पास कैंडिडेट को लेकर एक कोचिंग में सम्मान समारोह था, जहां दूसरे कोचिंग के भी कुछ कैंडिडेट गए थे। इसको लेकर विवाद हुआ और वो झगड़े में बदल गया। इसके बाद खान सर के कोचिंग पर धावा बोल दिया गया। खान सर का कोचिंग कार्ड हमले में घायल भी हो गया था। इसी केस में एक कोचिंग के मालिक रौशन आनंद सर समेत कुछ लोग जेल में हैं।

इसे भी पढ़ें- उसका पैर मेरे दोनों पैरों के बीच, फिर अचानक रखा हाथ...'मैं ठाकुर हूं' कहने वाली बैंककर्मी से बैड टच, VIDEO डाल उस मुस्‍लिम शख्‍स की खोल दी पोल

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 5 June 2026 at 14:07 IST