कारबाइन लोड की और हवा में कर दिया खोखा खाली...तो खान सर के बॉडीगार्ड ने ही की थी कोचिंग के बाहर फायरिंग? VIRAL VIDEO से उलझा मामला

पटना में फेमस टीचर खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले मामले में एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दो लोग हवाई फायरिंग कर रहे हैं।

 
Follow :

Khan Sir Coaching Firing: बिहार की राजधानी पटना में फेमस टीचर खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले मामले में नया और चौंकाने वाला ट्विस्ट सामने आया है। जाहिर है कि पुलिस ने कहा था कि कोई फायरिंग नहीं हुई है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लोग हवा में फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहा ये वीडियो विवाद के दौरान की ही बताई जा रही है। इसमें देखा जा सकता है कि दो लोग बंदूक में गोली लोड कर हवाई फायरिंग कर रहे हैं। इन दोनों को खान सर का बॉडीगार्ड बताया जा रहा है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस चंद सेकंड के क्लिप के सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत तीन गिरफ्तार

खान सर के कोचिंग सेंटर (खान ग्लोबल स्टडीज) पर 2 जून की रात हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को पटना के दीघा खाने में रखा गया है। रौनश आनंद के साथ उनके दो सहयोगी अभिषेक और गौरव भी पुलिस की गिरफ्त में है।

बेऊर जेल भेजे गए तीनों आरोपी

तीनों को बुधवार, 3 जून की शाम पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया।

अपनी गिरफ्तारी पर क्या बोले रौशन आनंद?

अपनी गिरफ्तारी पर रौशन आनंद ने कहा था, 'पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वहां कोई गोली नहीं चली थी। यह मुझे और मेरे कोचिंग सेंटर को बदनाम करने की साजिश है। मुझे इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।'

उन्होंने आगे कहा था,'मैं बीमार हूं, किडनी का मरीज हूं और पिछले साल ही मेरा ऑपरेशन हुआ है।'

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि पूरे विवाद की शुरुआत खान सर के कोचिंग के सिक्योरिटी गार्ड के साथ हुई मारपीट से जुड़ी बताई जा रही है। आरोप है कि बदमाशों ने कोचिंग परिसर के भीतर घुसकर गार्ड की बेरहमी से पिटाई की। इसी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई लोगों को दबोचा। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।  

यह भी पढ़ें: Khan Sir Coaching Firing: हमले के बाद खान सर के कोचिंग सेंटर पर लटका ताला? बड़ी संख्या में जुटे छात्र, लगाए जिंदाबाद के नारे

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 4 June 2026 at 13:18 IST