BREAKING: कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर को बड़ी राहत, पटना जिला कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

पटना जिला जज ने शिक्षक खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। उन पर 2 जून को अपने कोचिंग इंस्टिट्यूट में कथित तौर पर गोलीबारी करवाने का आरोप है।

 
Follow :
कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक | Image: Republic

पटना जिला जज ने शिक्षक खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। उन पर 2 जून को अपने कोचिंग इंस्टिट्यूट में कथित तौर पर गोलीबारी करवाने का आरोप है, जिसके लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

फेमस यूट्यूबर फैसल खान (Khan Sir) पर उनके गार्ड्स की तरफ से फायरिंग मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। पटना के कदमकुआं थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। खान सर के साथ ही दो अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है। इसके बाद से उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश बना रही थी। मगर खान सर ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

खान सर की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

कोचिंग सेंटर के बाहर मारपीट और फायरिंग मामले में आरोपी बनाए हए फैसल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को पटना के जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई। जिला जज ने शिक्षक खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। 

June 9, 2026

सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने क्या-क्या कहा?

कोर्ट में सुनवाई के दौरान खान सर के वकील ने दलील दी कि मेरे मुवक्किल का मामले में प्रत्यक्ष रूप से कोई आपराधिक कृत्य नहीं है और उन्हें गलत तरीके से आरोपी बनाया गया है। वहीं, बिहार पुलिस ने अदालत में खान सर के खिलाफ दर्ज FIR की कॉपी दिखाई और अब तक की जांच में जो सामने आया है, उसकी जानकारी दी। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने खान सर अंतरिम राहत प्रदान की है।

कोर्ट से खान सर को कब तक मिली राहत

पटना जिला कोर्ट ने खान सर को प्रोटेक्शन देते हुए उनके खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी। बता दें कि पुलिस एफआईआर के अनुसार, 2 जून की रात करीब साढ़े 10 बजे कुछ लोग किसान कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित खान ग्लोबल एकेडमी के बाहर पहुंचे। आरोप है कि भीड़ ने गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट की और वहां लगे बैनर भी फाड़े।

क्या है कोचिंग सेंटर फायरिंग मामला?

मामले में गिरफ्तार हो चुके दोनों सिक्योरिटी गार्ड्स ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उग्र भीड़ को देखते हुए खान सर ने चिल्लाते हुए कहा कि 'देख क्या रहे हो, फायरिंग करो, जो होगा मैं समझ लूंगा।' इसके बाद दोनों गार्ड्स ने हवा में दो-दो राउंड फायरिंग की। इस फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 315 बोर की राइफल और मैगजीन में 3 लाइव राउंड बरामद हुए। गार्ड्स  के बयान के बाद खान सर के खिलाफ भी पुलिस ने FIR दर्ज की।

यह भी पढ़ें: MCD दक्षिण जोन के DHO को कारण बताओ नोटिस, मालवीय नगर अग्निकांड पर एक्शन

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 June 2026 at 09:06 IST