Delhi Hotel Fire: 24 घंटे के समय में आपने क्या किया? MCD दक्षिण जोन के DHO को कारण बताओ नोटिस; मालवीय नगर अग्निकांड पर बड़ी कार्रवाई

मालवीय नगर स्थित होटल में हुए भीषण अग्निकांड पर एक्शन जारी है। अब दिल्ली नगर निगम ने दक्षिण जोन के जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Hotel Fire
Delhi Hotel Fire | Image: ANI

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके के 'फ्लोरिश स्टे' होटल (गैस्ट हाउस) में लगी भीषण आग मामले में कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में अब MCD दक्षिण जोन के DHO को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। संबंधित डीएचओ को घटना की रिपोर्ट देने और यह बताने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।

मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे, बी एंड बी (बेड एंड ब्रेकफास्ट) होटल में लगी भीषण आग में 22 लोगों की मौत के मामले की जारी है। इस बीच दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दक्षिण जोन के जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। नोटिस में  डीएचओ को घटना की रिपोर्ट देने और यह बताने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।

DHO को कारण बताओ नोटिस

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि डीएचओ स्वास्थ्य व्यवसाय लाइसेंस’ (एचटीएल) जारी करने और उनके प्रबंधन के लिए प्राथमिक सक्षम स्वास्थ्य प्राधिकरण के रूप में कार्य करते हैं। सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए वे भोजन प्रतिष्ठानों, गेस्ट हाउस और भंडारण सुविधाओं जैसे व्यवसायों को विनियमित करते हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी बनती है कि शहरों के होटल की समय-समय पर जांच की जाए।

हादसे में 22 लोगों की हुई थी मौत

अधिकारियों के अनुसार, जिस अवैध बी-एंड-बी प्रतिष्ठान में 22 लोगों की जान गई, वह एक्सपायर्ड हो चुके लाइसेंस पर चल रहा था। 3 जून को जिस दिन यह हादसा हुआ निगम की वेबसाइट पर ‘चाय और स्नैक्स लाइसेंस’ के लिए फिर से आवेदन किया था, जिसे खारिज कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि उसका चाय और नाश्ता (स्नैक्स) का लाइसेंस भी इस साल 31 मार्च को समाप्त हो चुका था।

Advertisement

हादसे के शिकार हुए थे भारतीय

गौरतलब है कि 'फ्लोरिश स्टे' होटल में भीषण आग 3 जून को सुबह इमारत के बेसमेंट में स्थित रेस्तरां की रसोई से शुरू हुई थी। देखते ही देखते आग ने पूरी पांच मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में विदेशी नागरिक भी शामिल थे। वहीं, 7 जून को एक अन्य घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। मामले की जांच जारी है। होटल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें: दुबई में मिनीबस ने ट्रक को मारी टक्कर, भारतीयों समेत 7 की मौत
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड