अपडेटेड 16 July 2024 at 11:55 IST
'पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे...' जीतन सहनी की निर्मम हत्या पर JDU प्रवक्ता नीरज कुमार का बयान
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने जीतन सहनी की हत्या पर कहा कि पुलिस आरोपियों का पता लगाएगी। पाताल से भी ढूंढकर दोषी को निकाला जाएगा।
बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और VIP पार्टी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या कर दी गई है। दरभंगा के घर में क्षत-विक्षत शव मिला है। शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। इतने बड़े नेता के पिता की घर में घूसकर की गई हत्या की घटना से पूरे राज्य में खलबली मच गई है। विपक्ष बिहार सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रही है तो सरकार के मंत्री दोषी को पाताल से भी ढूंढकर सजा दिलाने की बात कह रहे हैं।
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने जीतन सहनी की हत्या पर कहा, "वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की जिस तरह से हत्या की गई है वह दुर्भाग्यपूर्ण, क्रूर और दर्दनाक है। पुलिस आरोपियों का पता लगाएगी। हमें पुलिस जांच पर भरोसा है और हम तेजस्वी यादव से आग्रह करते हैं कि अगर वह किसी भी तरह से आरोपियों को जानते हैं या उनके पास कोई भी जानकारी है तो वह सामने आएं।
दोषी को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे-नीरज कुमार
नीरज कुमार ने आगे कहा, तेजस्वी यादव को अगर कोई जानकारी है तो उन्हें मुकेश सहनी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस का सहयोग करना चाहिए। पुलिस तमाम तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस के तमामा आला अधिकार मौके पर पहुंच गए हैं। हम मकुेश सहनी को भरोसा दिलाने चाहते हैं कि जो भी अपराधी है, जिन लोगों ने यह पाप किया है। पाताल भी रहेगा तो उसे खोजकर न्याय प्रक्रिया के तहत सजा दिलाएंगे।
बिहार में राजनेता का परिवार भी सुरक्षित नहीं है-मृत्युंजय तिवारी
वहीं, विपक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साध रही है। RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, आज सुबह बिहार से दुखद खबर सामने आई है, जहां मुकेश सहनी के पिता की हत्या कर दी गई। यह अत्यंत दुखद है। शासन-प्रशासन में बैठे लोगों को जवाब देना होगा। अब जनता शांत नहीं बैठेगी। बिहार में जब राजनेता का परिवार सुरक्षित नहीं है तो आम लोग तो भगवान भरोसे हैं।
पुलिस ने बताया कि जीतन सहनी का शव मंगलवार सुबह दरभंगा के बिरौल इलाके में उनके पैतृक घर के एक कमरे के भीतर से बरामद किया गया। उसने बताया कि जीतन सहनी के शरीर पर चाकू से वार किए जाने के कई निशान हैं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 16 July 2024 at 11:00 IST