'गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान नहीं देता', आखिर ये क्या कह गए तेज प्रताप यादव; अनुष्का यादव के बयान पर किया पलटवार?

तेज प्रताप यादव का हालिया पोस्ट चर्चा में आ गया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि वे गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान नहीं देते। 'तेजू भैया' के इस बयान को अनुष्का यादव से जोड़कर देखा जा रहा है।

 
Follow :
Tej Pratap Yadav and anushka yadav | Image: x

Tej Pratap Yadav: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अनुष्का ने बीते दिनों इस पूरे मामले पर पहली बार चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि वो तेज प्रताप यादव की बातों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देती हैं। इसके बाद तेज प्रताप यादव ने भी बिना किसी का नाम लिए तीखा पलटवार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे गंदे नाली के कीड़ों पर ध्यान देना अपनी शान के खिलाफ समझते हैं।

दरअसल, पटना में एक कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए पहुंचीं अनुष्का ने मीडिया से बात की थी। इस दौरान उन्होंने तेज प्रताप यादव की ओर से लगाए गए आरोपों पर कहा, 'मैं उनकी बातों पर ध्यान नहीं देती हूं। उन्होंने जो भी आरोप लगाया है, उसका जवाब वही देंगे।' उन्होंने आगे तेज प्रताप के आरोपों का सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करती हूं।

जलने वाले जलते रहें- तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे! मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना अपनी शान के खिलाफ समझता हूं। कौन मेरे बारे में क्या बोलता है, कौन क्या सोचता है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।'

October 15, 2026

मेरा काम जवाब देना नहीं- तेज प्रताप

उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने शो में व्यस्त हूं, अपने काम में मस्त हूं और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रहा हूं। कुछ लोगों को मेरी तरक्की देखकर जलन होती है, तो होती रहे। क्योंकि मेरा काम जवाब देना नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और सफलता से इतिहास रचना है।'

'तेजू भैया' ने फिर दोहराया, 'जलने वाले जलते रहेंगे, बोलने वाले बोलते रहेंगे और हम अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहेंगे। मुझे किसी की बुराई से नहीं, भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद और अपने कर्मों पर विश्वास है।' अब उनके इस पोस्ट को अनुष्का यादव के हालिया बयान के जवाब में देखा जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के कथित रिलेशन की चर्चा 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सुर्खियों में आई थी। तेज प्रताप के फेसबुक अकाउंट से अनुष्का के साथ एक तस्वीर पोस्ट की गई थी, जिसमें दोनों के 12 साल से रिश्ते में होने की बात थी। इस तस्वीर के वायरल होते ही मामला गरमा गया। बाद में तेज प्रताप ने अपना अकाउंट हैक होने का दावा किया था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद लालू यादव ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

फिर दोनों के बीच का विवाद उस समय और बढ़ा जब अनुष्का के भाई आकाश यादव ने तेज प्रताप यादव पर जबरन घर में घुसने, हंगामा करने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं तेज प्रताप इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'सोनम को भी हो फांसी...', मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड के फैसले के बाद राजा रघुवंशी की मां की गुहार
 

 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 16 October 2026 at 11:05 IST