मोदी-नीतीश की लहर में भी अपनी सीट बचाने वाले भाई वीरेंद्र ने तेजस्वी की ओर से संभाला मोर्चा, कहा- EVM में चोरी हुई है, हम...
Bhai Virendra on EVM: बिहार की राजधानी पटना में मीडिया से बात करते हुए राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार चुनाव में EVM पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, "EVM में तो चोरी हुई है। ईवीएम के खिलाफ में लड़ाई लड़नी है और बैलेट पेपर से चुनाव हो।"
Bhai Virendra on EVM: राष्ट्रीय जनता दल के चर्चित विधायकों में से एक भाई वीरेंद्र ने बिहार चुनाव में EVM के इस्तेमाल पर चुनाव के नतीजों के बाद सवाल उठाया है। एक ओर जहां उन्होंने EVM के माध्यम से हुई वोटिंग में 20 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीता है, वहीं, दूसरी ओर भाई वीरेंद्र EVM पर ही सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि EVM में चोरी हुई है, हम इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने यह भी मांग की है कि बैलेट पेपर से चुनाव हो।
राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने आज EVM पर अपनी यह बात राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कही है। उन्होंने इस दौरान यह भी बताया कि राजद की बैठक में नव निर्वाचित विधायकों के द्वारा तेजस्वी यादव को दल की तरफ से विधानमंडल का नेता चुना गया है।
ईवीएम के खिलाफ में लड़ाई लड़नी है - भाई वीरेंद्र
बिहार की राजधानी पटना में मीडिया से बात करते हुए राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार चुनाव में EVM पर सवाल उठाया है। मोदी-नीतीश की लहर में अपनी सीट बचाने वाले भाई वीरेंद्र ने तेजस्वी की ओर से मोर्चा संभालते हुए दिखे हैं। उन्होंने कहा, "EVM में तो चोरी हुई है। ईवीएम के खिलाफ में लड़ाई लड़नी है और बैलेट पेपर से चुनाव हो।"
भाई वीरेंद्र ने आगे कहा, "बैलेट पेपर से जो भी हुआ है, उसमें हमलोग चुनाव जीते हैं। EVM में ही हारे हैं।"
20 हजार से अधिक वोटों से भाई वीरेंद्र ने दर्ज की है जीत
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद को कुल 25 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इनमें से एक सीट पटना जिले की मनेर विधानसभा सीट भी है, जहां से एक बार फिर से राजद के टिकट पर भाई वीरेंद्र एमएलए चुने गए हैं।
मनेर विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो इस सीट से राजद के भाई वीरेंद्र को एक बार फिर से जीत मिली है। भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उन्हें इस चुनाव में कुल एक लाख 10 हजार 798 (110798) वोट मिले थे। भाई वीरेंद्र ने मनेर सीट पर 20 हजार 34 वोटों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए लोजपा (राम विलास) के जितेंद्र यादव को हराया है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 17 November 2025 at 20:18 IST