'कौन क्या बोलता है उसके चक्कर में तो...', लालू यादव के दरवाजा खुला वाले बयान पर नीतीश की सफाई

लालू यादव के बयान पर सफाई देते हुए CM नीतीश कुमार ने कहा कि अब हम सब एक साथ हो गए हैं, जैसे पहले थे। जो गड़बड़ी हुई है उसकी जांच होगी।

 
Follow :
लालू यादव और नीतीश कुमार | Image: ANI/PTI

Bihar Politics: RJD प्रमुख लालू यादव ने नीतीश कुमार की महागठबंधन में वापसी को लेकर शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। लालू ने खुलकर तो कुछ नहीं कहा था मगर-मगर इशारों में यह जरूर कह दिया था कि अब आएंगे तो देखेंगे, खुला ही रहता है दरवाजा। उनके इस बयान पर कयासों के बाजार गर्म हो गए। अब नीतीश कुमार खुद सामने आकर इस पर सफाई देनी पड़ी।

पत्रकारों ने लालू यादव से जब पूछा कि क्या नीतीश कुमार फिर महागठबंधन के साथ आ सकते हैं। इस सवाल के जवाब में लालू यादव ने मुस्कुराते हुए कहा था कि हमारा दरवाजा खुला है। लालू ने यह साफ कह दिया कि अब आएंगे तो देखेंगे, खुला ही रहता है दरवाजा। अब लालू के बयान पर नीतीश ने सफाई दी है।

कौन क्या बोलता है  उसके चक्कर में मत आइए-नीतीश

CM नीतीश कुमार ने कहा, "कौन क्या बोलता है उसके चक्कर में मत आइए। हम सब एक साथ हो गए हैं, जैसे पहले थे। जो गड़बड़ी हुई है उसकी जांच होगी। चीजें ठीक नहीं चल रही थीं, इसलिए हमने उन्हें (RJD) छोड़ दिया।"

INDI से जयंत चौधरी और फारूक अब्दुल्ला के इंडी से निकलने पर बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के चीफ नीतीश कुमार ने कहा, "मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। मैं गठबंधन के लिए इस नाम के पक्ष में भी नहीं था क्योंकि मेरे मन में कुछ और था। अब तो खत्म हो गया। गठबंधन बहुत पहले हो चुका था। अब मैं बिहार की जनता के लिए काम कर रहा हूं और करता रहूंगा।''

यह भी पढ़ें:   RJD खोल रही JDU के लिए दरवाजा... नीतीश ने बैठाई तेजस्वी के कामों पर जांच

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 17 February 2024 at 11:38 IST