Bihar: चिराग पासवान ने नई टीम का किया ऐलान, पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव; सुरेंद्र विवेक को सौंपी बिहार की कमान
आने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। पार्टी के अंदर में बड़े संगठनात्मक बदलाव किए गए हैं। देखें नई लिस्ट
- भारत
- 2 min read
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज, बुधवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। आने समय में आठ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह कार्यकारिणी गठित की गई है, ताकि संगठन हर राज्य में चुनावी चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार रहे। इस कड़ी में पार्टी के अंदर में बड़े संगठनात्मक बदलाव किए गए हैं। आईए जानतें हैं नई लिस्ट में किस-किस को जिम्मेदारी मिली है।
पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए नई सूची जारी कर दी है। इस बार नई कार्यकारिणी की सबसे विशेष बात यह है कि महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां नए और फ्रेश चेहरों को सौंपी गई हैं। विधायकों और सांसदों को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। चिराग पासवान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है।
चिराग के नई टीम में किस-किस को मिली जगह
पार्टी ने अपने X हैंडल पर नई कार्यकारिणी की सूटी जारी करते हुए लिखा है, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सभी नव-नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं। आशा है कि आप सभी संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने के साथ-साथ श्रद्धेय श्री रामविलास पासवान जी के विचारों और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के विजन को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सुरेंद्र विवेक को बिहार की कमान सौंपी गई है
पार्टी ने सुरेंद्र विवेक को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजू तिवारी को राष्ट्रीय जेनरल सेक्रेटरी बनाया गया है, जिसके कारण प्रदेश अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र विवेक को नियुक्ति दी गई। सांसद शांभवी चौधरी को छात्र प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। एमएलसी अशरफ अंसारी और धीरेंद्र कुमार मुन्ना को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 26 August 2026 at 13:19 IST