अपडेटेड 27 February 2025 at 15:08 IST

CM नीतीश ने नए मंत्रियों के बांटे विभाग, लेकिन जीतनराम मांझी के बेटे से छीना एक मंत्रालय, किसे क्या मिला?

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

Follow :  
×

Share


बिहार सीएम नीतीश कुमार | Image: Facebook

Bihar Cabinet Portfolio: बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 7 नए मंत्रियों को जहां मंत्रालय सौंपे हैं तो कुछ मंत्रियों से विभागों की जिम्मेदारी वापस ली गई है। इसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी भी शामिल हैं, जिनके पास से सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय वापस लिया गया है।

बिहार में बुधवार को कैबिनेट का विस्तार हुआ। 7 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। संजय सरावगी, सुनील कुमार, जिबेश मिश्रा, कृष्ण कुमार मंटू, मोतीलाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल और राजू कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इन विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई।

बिहार में नए मंत्रियों को बांटे गए विभाग

  • संजय सरावगी: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
  • जीवेश मिश्रा: नगर विकास एवं आवास विकास विभाग
  • सुनील कुमार: वन एवं पर्यावरण विभाग
  • राजू सिंह: पर्यटन मंत्री
  • मोतीलाल प्रसाद: कला संस्कृति
  • कृष्ण कुमार मंटू: सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
  • विजय मंडल: आपदा प्रबंधन विभाग

बिहार में किन मंत्रियों से कौन से विभाग वापस लिए गए?

  • मंगल पांडे: कृषि विभाग वापस लेकर कानून मंत्री बनाया गया है।
  • विजय सिन्हा: पथ निर्माण विभाग लेकर कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कला संस्कृति विभाग वापस लेकर मोतीलाल प्रसाद को दिया गया है।
  • संतोष मांझी: सूचना प्रौद्योगिकी विभाग वापस लिया गया।
  • नितिन नवीन: कानून मंत्रालय के बदलने में पथ निर्माण दिया गया है। शहरी विकास लेकर जीवेश मिश्रा को सौंपा गया है।
  • दिलीप जायसवाल का राजस्व और भूमि सुधार अब संजय सरावगी संभालेंगे। दिलीप जायसवाल अब कैबिनेट में ही नहीं हैं।

बिहार में बदली पावर पॉलिटिक्स

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे बिहार कैबिनेट में कुल मंत्रियों की संख्या 36 हो चुकी है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बिहार में बीजेपी के मंत्रियों की संख्या भी 21 हो गई है। बिहार में अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत जदयू कोटे से 13 मंत्री हैं। एनडीए गठबंधन के तहत जीतनराम मांझी की HAM पार्टी के कोटे से संतोष मांझी मंत्री हैं, जो अब तक लघु जल संसाधन विभाग और सूचना प्रावैधिकी विभाग संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: वक्फ विधेयक पर रास्ता साफ, कैबिनेट ने प्रस्तावित बदलावों को दी मंजूरी

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 27 February 2025 at 13:50 IST