नितिन नवीन, मनोज तिवारी से पवन सिंह तक... बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज, इसी सीट से प्रशांत किशोर भी आजमा रहे किस्मत

Bankipur Assembly By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। सीट के महत्व को देखते हुए भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से लेकर CM सम्राट और पवन सिंह जैसे चेहरे शामिल हैं।

 
Follow :
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने उतारी 40 स्टार प्रचारकों की फौज | Image: X

Bankipur Assembly By Election:  पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट में 40 नेताओं और अन्य कई बड़े और प्रमुख चेहरे का नाम शामिल हैं, जो चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी उम्मीदवार के लिए रैली, जनसभा और रोड शो करते हुए दिखाई देंगे। भाजपा इस चुनाव प्रचार में पूरी ताकत के साथ उतरना चाहती है, तो लिस्ट में साफ-साफ दिखाई देता है।

लिस्ट में कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव स्टार प्रचारकों में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा, बिहार बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। लिस्ट में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम सबसे ऊपर है। उसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। लिस्ट में रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विजय कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय, संजय जयसवाल और मैथिली ठाकुर जैसे कई चेहरे शामिल हैं।

पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी का नाम शामिल

बीजेपी के स्टार प्रचारकों में भोजपुरी सिनेमा का कैसे बड़े चेहरे भी शामिल हैं। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार अभिनेता पवन सिंह का भी नाम शामिल है। उनके अलावा, बीजेपी सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी, और रवि किशन का भी नाम शामिल हैं। भोजपुरी सिनेमा के ये कलाकार उपचुनाव में वोट मांगते हुए दिखाई देंगे। वहीं, इस लिस्ट में पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, शीला प्रजापति, सीता साहू, रेशमी चंद्रवंशी और सुषमा साहू का भी नाम शामिल है, जिन्हें महिला स्टार प्रचारक बनाया गया है।

July 14, 2026

30 जुलाई को बांकीपुर उपचुनाव

बांकीपुर उपचुनाव 30 जुलाई को होना है, बल्कि चुनाव के नतीजे 3 अगस्त को आने हैं। बता दें कि इसी सीट से जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी चुनावी डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, इससे पहले अभिषेक कुमार (उर्फ बंटी) को टिकट दिया गया था।

ये भी पढ़ें: Bihar: तेज प्रताप को लगा बड़ा झटका, बांकीपुर सीट उपचुनाव में JJP प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 14 July 2026 at 20:28 IST