Bihar: तेज प्रताप को लगा बड़ा झटका, बांकीपुर सीट उपचुनाव में JJP प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल (JJP) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन पत्र रद्द हो गया है। नामांकन खारिज होने के बाद बिहार की राजनीति में सियासी हलचल और तेज को गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bankipur By Election Veena Manvi tej pratap Yadav
तेज प्रताप यादव की पार्टी की उम्मीदवार बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द | Image: X

बांकीपुर उपचुनाव में मंगलवार,14 जुलाई को जनशक्ति जनता दल (JJP) को बड़ा झटका लगा है। तेज प्रताप यादव की पार्टी से उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द कर दिया गया है। वहीं, सोमवार को उनके नामांकन के दौरान भी भारी हंगामा देखने को मिला था। सोमवार को नामांकन भरते ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया था और अब उनका नामांकन रद्द हो गया है। नामांकन खारिज होने के बाद बिहार की राजनीति में सियासी हलचल और तेज को गई है।

वीणा मानवी का नामांकन क्यों हुआ रद्द?

सोमवार, 13 जुलाई को वीणा मानवी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा था। बताया जा रहा है कि प्रत्याशी के नामांकन पत्र पर 10 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर होना अनिवार्य होता है, लेकिन नामांकन पत्र में केवल 9 ही हस्ताक्षर थे। इसी गड़बड़ी को देखते हुए उनका नामांकन खारिज कर दिया गया। वहीं, यह भी बताया जा र है कि वर्ष 2009 के एक मामले को लेकर उन्होंने हलफनामे में जानकारी नहीं दिया था।

नामांकन भरते ही वीणा मानवी हिरासत में

गौरतलब है कि वीणा मानवी का नामांकन पहले भी विवादों में रहा था। सोमवार को नामांकन भरते ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया था इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया था कि बिना किसी वजह पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस सिर्फ परेशान करने के लिए यह कर रही हैं।

हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया-तेज प्रताप यादव

वहीं, वीणा मानवी को जब हिरासत में लिया गए, तो जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा था कि मारी उम्मीदवार वीना मानवी जीतने वाली हैं इसलिए हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। पूरी बिहार की जनता यह देख रही है।' 

Advertisement

कब है बांकीपुर उपचुनाव?

बांकीपुर उपचुनाव 30 जुलाई को होना है, बल्कि चुनाव के नतीजे 3 अगस्त को आने हैं। बता दें कि इसी सीट से जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी चुनावी डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, इससे पहले अभिषेक कुमार (उर्फ बंटी) को टिकट दिया गया था।
 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड