अपडेटेड 10 April 2025 at 13:21 IST

Bihar Weather: बिहार में आसमान से बरसी आफत की बारिश! 4 जिलों में वज्रपात से 13 लोगों की मौत; CM ने किया मुआवजे का ऐलान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में वज्रपात आफत बनकर टूटा और 13 लोगों को अपने चपेट में लिया।

Follow :  
×

Share


Bihar Weather Update | Image: ANI/PTI

बिहार में मौसम के करवट लेने से एक और जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है तो कई जिलों यह बारिश आफत बनकर बरसी। बुधवार को बारिश के साथ वज्रपात की घटना में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई। मौत का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजा का ऐलान किया है।

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हुई। बारिश ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाई। वहीं दूसरी ओर कई जिलों में वज्रपात आफत बनकर टूटा। वज्रपात की वजह से कई घरों के चिराग बुझ गए। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात से 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। CM नीतीश ने मृतकों के परिजनों के मुआवजा का ऐलान किया है।

CM नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के 4 जिलों में वज्रपात से 13 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। नीतीश कुमार ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

अलग-अलग जिलों में 10 से अधिक मौत

वज्रपात की घटना से  सबसे अधिक प्रभावित जिलों में मधुबनी, दरभंगा,बेगूसराय और समस्तीपुर शामिल हैं। मधुबनी जिले में वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। बेगूसराय जिले में 05 तो दरभंगा में 04 लोगों की वहीं, समस्तीपुर जिले में वज्रपात की चपेट में आने से 01 व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है।

CMO ने बताया मौत का आंकड़ा बढ़ा

वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को ताजा अपडेट देते हुए बताया कि मौत का आंकड़ा बढ़ गया। वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में बिहार में 22 लोगों की मौत हो गई है। CMO की ओर से जारी बयान के अनुसार, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बेगूसराय में पांच, दरभंगा में चार, मधुबनी में तीन और समस्तीपुर में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई। हालांकि, गुरुवार को बेगूसराय, दरभंगा में पांच, मधुबनी में चार, समस्तीपुर, सहरसा, औरंगाबाद में दो और लखीसराय, गया में एक-एक व्यक्ति की मौत की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी से यूपी वालों को मिली राहत, इन शहरों में झमाझम बारिश

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 April 2025 at 13:21 IST