UP Weather: चिलचिलाती गर्मी से यूपी वालों को मिली राहत, इन शहरों में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जानें IMD का ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। कई जिलों में गुरुवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP weather Rain
यूपी में बारिश से बदला मौसम का मिजाज | Image: ANI

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। झमाझम बारिश होने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार सुबह-सुबह यूपी के कई शहरों का मौसम सुहाना हो गया। तेज हवाओं के साथ रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।


राजधानी लखनऊ समेत आस-पास के इलाकों में गुरुवार सुबह-सुबह मौसम ने करवट ले ली। सुबह के नौ बजे रात जैसा अंधेरा हो गया। घने काले बादलों और तेज हवाओं के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।  वहीं, कानपुर में भी बुधवार की देर शाम से ही बादलों के साथ हवा के रफ्तार भी बढ़ गई थी। गुरुवार सुबह यहां भी झमाझम बारिश हुई।

राजधानी लखनऊ में झमाझम बारिश

लखनऊ में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से मौसम सुहाना हुआ। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह-सुबह काले बादल छाने की वजह से रात जैसा अंधेरा हो गया। सड़कों पर लोग सुबह-सुबह हेडलाइट्स जलाकर गाड़ियां चलाते नजर आए। लखनऊ के साथ-साथ आसपास के जिलों बाराबंकी, रायबरेली,सीतापुर में भी अच्छी बारिश देखने को मिली।

कानपुर में बदला मौसम का मिजाज

राजधानी लखनऊ के साथ-साथ कानपुर शहर में बारिश के बाद मौसम सुहाना हुआ। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद सुबह का तापमान 27 डिग्री के करीब पहुंच गया। कानपुर में भी बुधवार की देर शाम से ही बादलों के साथ हवा चल रही थी। 

Advertisement

 IMD का ताजा अपडेट

IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर देखने को मिल रहा है। लखनऊ में पूर्वा और पछुआ हवाओं के समागम होने की वजह से यह बारिश का दौर शुरू हुआ है। अगले 24 से 48 घंटे लखनऊ और आसपास के इलाकों में मौसम यूं ही बना रहेगा। तेज हवाओं के साथ रूक-रूक के बारिश हो सकती है। कई इलाकों में वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 13 अप्रैल को लखनऊ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सूबे के 45 से अधिक जिलों में हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
 

यह भी पढ़ें: Today Weather: दिल्ली में भीषण गर्मी से बुरा हाल, बिहार में बारिश

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड