अपडेटेड 16 April 2025 at 09:57 IST
Bihar Weather: बिहार में आसमान से फिर बरसेगी 'आफत की बारिश', IMD ने जारी किया 24 जिलों में वज्रपात और आंधी का येलो अलर्ट
पटना IMD ने अगले 24 घंंटे के दौरान राजधानी पटना सहित 24 जिलों में गरज-तड़क के साथ तेज आंधी-बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में पश्चिमी विक्षोम का प्रभाव बना हुआ है। बीते कई दिनों से यहां मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। वज्रपात और आंधी-तूफान के चलते जान-माल को काफी नुकसान हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के 24 जिलों के लिए टेशन वाला अलर्ट जारी किया है। बिहारवासियों को फिलहाल वज्रपात और आंधी-तूफान के साथ बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है।
मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। बदलते मौसम की वजह से तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
24 जिलों में वज्रपात और आंधी का अलर्ट
पटना IMD के अनुसार, अगले 24 घंंटों के दौरान राजधानी पटना सहित 24 जिलों में गरज-तड़क के साथ तेज आंधी-बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बात तापमान की करें तो अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच बने रहने की उम्मीद है। बीते 48 घंटों में जमुई जिले में सबसे अधिक 48.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
यहां बारिश और तूफान मचाएगा कहर
बुधवार को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, पूर्वी और दक्षिण-मध्य भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चलने की संभावना है। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ वज्रपात को लेकर भी येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्विमी हिमालय क्षेत्र में बुधवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव डालने की संभावना है। जिसका असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है।
मौसम के बिगड़े मिजाज से कब मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले 19 अप्रैल तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है। नए पश्चिमी विक्षोम के चलते अगले 3 से 4 दिनों के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पूरबा हवा बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर बिहार की ओर बढ़ रही है, जिसका असर प्रदेश में देखने को मिलेगा। आंधी, बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी और 19 अप्रैल तक मौसम का विकराल रूप देखने को मिल सकता है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 16 April 2025 at 09:57 IST