अपडेटेड 21 September 2025 at 18:08 IST

Bihar: चुनाव से पहले लालू परिवार में हाई वोल्टेज ड्रामा! रोहिणी आचार्य ने कहा- भविष्य में बनने वाली सरकार में मुझे कोई पद...

शनिवार को पूरे दिन शांत रहने के बाद रोहिणी आचार्य ने आज फिर से दो पोस्ट शेयर किए हैं जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

Follow :  
×

Share


Rohini Acharya | Image: x

Rohini Acharya: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले लालू परिवार और आरजेडी सुर्खियों में है। दो दिन पहले लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने जो पोस्ट शेयर किया था जिसे लेकर खलबली मच गई। शनिवार को पूरे दिन शांत रहने के बाद उन्होंने आज, 21 सितंबर को फिर से दो पोस्ट शेयर किए हैं जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

रोहिणी आचार्य ने अपने X हैंडल पर सिलसिलेवार तरीके से दो पोस्ट शेयर किए जिसमें उन्होंने अपना रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि मेरी कभी भी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं रही है। रोहिणी ने दोहराया कि उनका आत्म सम्मान और माता-पिता के लिए उनका समर्पण ही सबसे ऊपर है।

'मां-बहन-बेटी के प्रति सम्मान…'

रोहिणी ने अपने पहले पोस्ट में लिखा, 'आप सभी को मां दुर्गा के दिव्यागमन 'महालया' की हार्दिक शुभकामनाएं। देवी मां आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य , शक्ति , भक्ति और आरोग्य लाएं मेरी यही कामना है। आप सभी दुर्गा स्वरूपा हरेक मां-बहन-बेटी के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए अमर्यादित, अभद्र और अश्लील का प्रयोग कभी न करें।'

मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं- रोहिणी

उन्होंने अपने दूसरे पोस्ट में तमाम अफवाहों को निराधार करार दिया। पोस्ट में लिखते हुए कहा, ‘मेरे संदर्भ में पार्टी हड़पने की कुत्सित मंशा रखने वालों द्वारा फैलाए जा रहे तमाम अफवाह निराधार और मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने के मकसद से किए जा रहे दुष्प्रचार का हिस्सा हैं। मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा न कभी रही थी, न है और ना ही आगे रहेगी। न मुझे खुद विधानसभा का प्रत्याशी बनना है, ना ही किसी को विधानसभा का प्रत्याशी बनवाना है, न राज्यसभा की सदस्य्ता की मेरी कोई आकांक्षा है, न ही परिवार के किसी भी सदस्य से मेरी किसी भी प्रकार की प्रतिद्वंदिता है और ना ही पार्टी या भविष्य में बनने वाली किसी भी सरकार में किसी पद की कोई लालसा है।’

'माता-पिता और परिवार का सम्मान सर्वोपरी'

उन्होंने आगे लिखा, 'मेरे लिए मेरा आत्म सम्मान, मेरे माता-पिता के प्रति सम्मान और समर्पण, मेरे परिवार की प्रतिष्ठा ही सर्वोपरि है।'

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव के बिहार अधिकार यात्रा के रथ पर बैठने को लेकर रोहिणी आर्चाय ने सवाल उठाए थे। उन्होंने संजय यादव को निशाने पर लेते हुए लिखा था कि पहली सीट नेता के लिए होती है। रोहिणी ने फेसबुक पर राजद समर्थक आलोक कुमार का पोस्ट भी रीशेयर किया था। 

यह भी पढ़ें: GST कम होने से देश की जनता के लिए सपना पूरा करना हुआ आसान, कारोबारी भी खुश; वो इसे घर-घर पहुंचाने में जुटे- PM मोदी


 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 21 September 2025 at 18:08 IST