Bihar: पूर्णिया में जिंदा बेटी की निकाल दी शवयात्रा, श्मशान में दी मुखाग्नि, आखिर पिता ने क्यों लिया ये अजीब फैसला?

बिहार के पूर्णिया जिले से एक पिता के हैरान करने वाले कदम का मामला सामने आया है, जहां बेटी द्वारा दूसरी जाति में शादी करने के बाद पिता ने अपनी जीवित बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया।

 
Follow :
बेटी द्वारा दूसरी जाति में शादी करने के बाद पिता ने अपनी जीवित बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया | Image: X

बिहार के पूर्णिया जिले से एक पिता के हैरान करने वाले कदम का मामला सामने आया है। पूर्णिया के चपई गांव में एक लड़की ने जब अपनी पसंद से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया, तो नाराज पिता ने सबसे पहले जीवित बेटी का पुतला बनाया, उसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार पिता ने खुद पुतला तैयार किया, अर्थी सजाई, शवयात्रा निकाली और श्मशान घाट पर उसे मुखाग्नि दी। इस दौरान शव यात्रा में समाज के दूसरे लोग और रिश्तेदार भी शामिल थे।

अंतरजातीय शादी ने पिता थे नाराज

दरअसल, रिया ने अपने पिता के खिलाफ जाते हुए अपने पसंद के लड़के से शादी कर लिया। बताया जा रहा है कि ब्राहण परिवार की बेटी रिया गोस्वामी ने अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले मिलन पासवान से शादी कर ली, जिसके बाद पिता और अन्य परिवार वाले बहुत नजर हो गए। इसके बाद पिता ने अपनी जीवित बेटी को मृत मानकर उसके सांकेतिक अंतिम संस्कार का फैसला कर लिया।

जीवित बेटी का सांकेतिक अंतिम संस्कार

पिता द्वारा अंतिम संस्कार के लिए अर्थी तैयार की गई और लाउडस्पीकर पर शोक गीत बजाए गए। शव यात्रा में समाज के दूसरे लोग और रिश्तेदार भी शामिल थे। अंत में पिता ने जीवित बेटी की सांकेतिक अंतिम संस्कार किया। इस दौरान शव यात्रा में समाज के दूसरे लोग और रिश्तेदार भी शामिल थे।

September 16, 2026

रिया और मिलन के बीच लव-अफेयर

रिया गोस्वामी और मिलन पासवान एक ही गांव चपई के रहने वाले हैं। दोनों ही एक-दूसरे से प्यार करते थे। हालांकि, इस बीच रिया की शादी कहीं और तय हो गई थी, लेकिन रिया ने घर से भागकर मिलन से कोर्ट में शादी कर ली। बाद में रिया के परिवार वालों ने दोनों को अलग करना चाहा, लेकिन रिया ने कोर्ट में मिलन के पक्ष में बयान दिया और बताया कि अपनी मर्जी से शादी किया है।

September 16, 2026

ये भी पढ़ें: 'सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई है, किसने की और क्यों की, ये मुझे जानना है; केस दोबारा खुलना चाहिए...', बहन प्रियंका ने की मांग
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 16 September 2026 at 17:06 IST