अपडेटेड 9 March 2025 at 15:32 IST

'नीतीश कुमार सिर्फ BJP का पैर...', आरक्षण को लेकर बिहार में बवाल, धरने पर बैठे तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पटना में RJD के कार्यकर्ताओं ने सरकारी नौकरियों में 65 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में तेजस्वी यादव भी शामिल हुए।

Follow :  
×

Share


आरक्षण मांग को लेकर RJD का धरना | Image: ANI

बिहार में आरक्षण को लेकर सदन से लेकर सड़क तक प्रदर्शन जारी है। पटना में RJD के कार्यकर्ताओं ने सरकारी नौकरियों में 65 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। धरना पार्टी कार्यालय के बाहर आयोजित किया गया था। पार्टी की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है, जिस पर लिखा है, "आरक्षण चोर बीजेपी, नीतीश सरकार जवाब दो।"


बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिहार में बढ़े हुए आरक्षण कोटे को भारतीय संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान तेजस्वी हाथों में 16 प्रतिशत आरक्षण की चोरी करना बंद करो का पोस्टर लिए नजर आए। धरना प्रदर्शन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राजद कार्यकर्ताओं के साथ तेजस्वी यादव धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

आरक्षण की मांग को लेकर RJD का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा, आरक्षण के मुद्दे को लेकर राजद द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया है। दलितों, पिछड़ों एवं अति पिछड़ों के आरक्षण के साथ खिलवाड़ और दलितों, पिछड़ों एवं अति पिछड़ों की नौकरियों में हिस्सेदारी के साथ धोखाधड़ी बहुजन समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा नीतीश सरकार धोखा है!

 बढ़े हुए आरक्षण को संविधान की नौंवी अनुसूची में शामिल करने की मांग

तेजस्वी ने आगे कहा, हमने 16 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाया था,दलित आदिवासी पिछड़ा अति पिछड़ा को बढ़े हुए आरक्षण का फायदा दिया हुआ था।जिससे कुल 65 प्रतिशत आरक्षण हो गया था। हमने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि बढ़े हुए आरक्षण को संविधान की नौंवी अनुसूची में शामिल किजिए। मगर केंद्र सरकार ने ऐसा नहीं किया। आज बिहार में बेरोजगारी पर कोई बात नहीं करता है। हमनें अपने कार्यकाल में 5 लाख नौकरियां दिया।साढ़े 3 लाख नौकरियां आज तक प्रक्रियाधीन है।


नीतीश पर बरसे तेजस्वी यादव

नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा, आज गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं। यही मुख्यमंत्री ने मेरे पिता का नाम लेकर कहा था, पैसे कहां से लाएगा, नौकरी देकर पैसा कहा से देगा। हम लोगों ने बेरोजगारी यात्रा की सबसे पहले शुरुआत की थी। नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मियों को दर्जा दिलाया। आज यह साबित हो चुका है तेजस्वी आगे आगे है. सरकार पीछे-पीछे है। राजद ने जो लकीर खींची थी सरकार उसका पीछा कर रही है

आज जो नियुक्ति पत्र पूरे बिहार में 51000 वितरण हुआ है, अगर आरक्षण का बड़ा हुआ दायरा रहता तो 8222 नौकरियां पिछड़ा,SC/ST को मिलता।  बिहार सरकार के वकील आरक्षण के बढ़े हुए दायरे को कोर्ट में कमजोर कर रहे हैं। आरक्षण की चोरी हम सहने वाले नहीं है। आरक्षण का जो मॉडल बिहार में था उसे देश में कराए। मुख्यमंत्री आरक्षण पर क्यों कुछ बोल नहीं रहे हैं।

नीतीश कुमार सिर्फ BJP का पैर पकड़ते हैं-तेजस्वी

नीतीश को घेरते हुए तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ कुर्सी की चाहत में रहते हैं मगर वो एकदम अचेत अवस्था में चले गए हैं। मुख्यमंत्री अब किसका पैर पकड़ ले यह कहां नहीं जा सकता है, यह शोभा नहीं देता है। वो अधिकारी के सामने हाथ जोड़कर अपनी बात कहते हैं। नीतीश कुमार सिर्फ भाजपा के नेताओं के पैर पकड़ते हैं। वहीं, गठबंधन के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि अब सीधा हम चुनाव में जाएंगे कोई गठबंधन की बात अब नहीं होगी नीतीश कुमार के साथ।

 

यह भी पढ़ें: BIHAR: अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों की अब खैर नहीं, होगा बड़ा एक्शन

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 March 2025 at 15:32 IST