अपडेटेड 5 March 2026 at 12:14 IST
Bihar: CM नीतीश की केंद्र की राजनीति में होगी एंट्री तो बिहार में कितना बदल जाएगा पावर समीकरण, बेटे निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी सीएम?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जानें की अटकलों पर विराम लग चुका है। खुद नीतीश ने साफ कर दिया है कि वो राज्यसभा जाना चाहते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि नीतीश की केंद्र की राजनीति में एंट्री से बिहार में पावर समीकरण कितना बदल जाएगा?
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव आने वाला है। आने वाले दिनों प्रदेश की सियासत में बहुत कुछ नया देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जानें की अटकलों पर विराम लग चुका है। खुद नीतीश ने साफ कर दिया है कि वो राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। उनका यह फैसला बिहार में सत्ता समीकरण को पूरी तरह बदल सकता है, क्योंकि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद नई सरकार का गठन अनिवार्य हो जाएगा। अब सवाल उठता है कि नीतीश की केंद्र की राजनीति में एंट्री में करने पर बिहार सीएम की कुर्सी कौन संभालेगा? इधर बेटे निशांत के डीएम सीएम बनने की भी चर्चा जोरों पर हैं। आईए समझने की कोशिश करते हैं बिहार का नया पवार समीकरण कैसा होगा और किसे मिलेगी कौन सी जिम्मेदारी?
जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे और इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पटना में मौजूद रहेंगे। नवंबर 2025 में विधानसभा चुनाव में NDA को प्रचंड बहुमत मिला था। बीजेपी ने सबसे ज्यादा 89 सीटें जीतीं, जबकि जेडीयू को 85 सीटें मिलीं थी। नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेकर इतिहास रच दिया था, ऐसा करने वाले वे भारत के पहले मुख्यमंत्री बने।
बिहार सरकार में बदल जाएगा पावर समीकरण
बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री बने थे। लेकिन महज छह महीने से भी कम समय में राज्यसभा की पांच सीटों के चुनाव के बीच नीतीश कुमार के केंद्र में रुख की चर्चा ने कई सवाल खड़े कर दिए है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा पहुंचते हैं, तो बिहार में सत्ता का केंद्र जेडीयू से बीजेपी की ओर शिफ्ट हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से ही चुना जा सकता है।
बीजेपी कोटे से CM की रेस में कौन आगे?
बिहार के सियासी गलियारों में अलग-अल नामों पर चर्चा जारी है। खबर है कि JDU उप-मुख्यमंत्री की भूमिका में आ सकती है। नीतीश के बेटे निशांत कुमार बिहार के उप-मुख्यमंत्री का पद संभाल सकते हैं। वहीं, सीएम पद बीजेपी अपने पास रख सकती है। इस दौड़ में सबसे आगे सम्राट चौधरी हैं, उसके बाद केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय,दिलीप जायसवाल, विधायक संजीव चौरसिया और MLC जनक राम का नाम सामने आ रहा है। यह बिहार के इतिहास में पहली बार होगा जब बीजेपी का नेता मुख्यमंत्री बनेगा।
निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM?
आज सभी NDA विधायकों को पटना बुलाया गया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह विधायकों साथ बैठक कर सकते हैं। वहीं, जेडीयू की भूमिका में भी बड़ा बदलाव संभव है। पार्टी कोटे से एक या दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री की चर्चा तेज है। हालांकि, जेडीयू में दो डिप्टी सीएम बनाने की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। मगर नीतीश के बेटे निशांत के अलावा दूसरा जेडीयू नेता कौन होगा, इस पर भी सस्पेंस बरकरार है।
आज नामांकन दाखिल करेंगे नीतीश
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव एनडीए के अंदर समीकरणों को मजबूत करने और नीतीश कुमार को केंद्र में बड़ी भूमिका देने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होने हैं, लेकिन नामांकन की अंतिम तिथि आज है। नीतीश कुमार के नामांकन के साथ ही बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 5 March 2026 at 12:14 IST