Bihar: 'जान दे देंगे, मगर उनको जानें नहीं देंगे..', नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले पर फूट-फूटकर रोने लगे JDU नेता, आवास पर कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सीएम आवास पर उमड़ पड़े है और उनके फैसले का विरोध कर रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar Politics
नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले पर फूट-फूटकर रोने लगे JDU नेता | Image: ANI

बिहार की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर को देखने को मिल सकता है। मगर उसके पहले सियासी ड्रामा शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। जैसे ही नीतीश के सीएम पद छोड़ने की अटकलें लगने लगी, बड़ी संख्या में पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर जदयू समर्थक जुट गए। रोते-रोते बिखलते जदूय नेता और कार्यकर्ता नीतीश कुमार से नामांकन नहीं भरने की अपील करने लगे। हालात को देखते हुए सीएम आवास के बाहर बैरिकेड लगा दिए गए हैं।

JDU नेता राजीव रंजन पटेल और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लगाए। राजीव रंजन पटेल ने कहा, "कल खबरों में चला है कि नीतीश कुमार राज्यसभा में जाएंगे, किसी जदयू नेता ने होली नहीं मनाई है। हम लोगों की होली खराब कर दी गई है। हम लोग हर हाल में बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार को ही देना चाहते हैं। 

नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले का विरोध

बिहार की जनता ने, कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए खून-पसीना एक करके अपना बहुमत दिया है, न कि बीच में उनका कार्यकाल छोड़ने के लिए। सभी लोगों ने घर-घर जाकर नीतीश कुमार के लिए वोट मांगा था न कि किसी अन्य व्यक्ति के लिए... आज नीतीश कुमार हट जाएंगे... किसी ने कार्यकर्ताओं से नहीं पूछा। यदि कोई निर्णय किया जाना था तो कार्यकर्ताओं को बुलाया जाता, उनसे पूछा जाता हम नहीं चाहते हैं कि बिहार की बागडोर किसी दूसरे के हाथों में जाए।"

कैमरा के सामने फूट-फूटकर रोने लगे JDU नेता

राजीव रंजन पटेल कैमरा के सामने फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने कहा, "हम लोग रोएं नहीं तो क्या करें?... लाठी खाकर, लात खाकर हम लोगों ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया, 2025 में हमने नीतीश कुमार के नाम पर घर-घर जाकर वोट मांगें। आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहे तो बिहार के लोग कहां जाएंगे? आज ही आप चुनाव करवा लें और जिसे मुख्यमंत्री बनाना है बना लें। कार्यकर्ताओं की यही मांग है कि निशांत(नीतीश कुमार के बेटे) को राज्यसभा भेजें। "

Advertisement

BJP पर भड़के JDU नेता

वहीं, इशारों में बीजेपी पर तंज कसते हुए राजीव रंजन ने कहा, यदि किसी को मुख्यमंत्री बदलने की इच्छा है, उन्हें लगता है कि उनमें नेतृत्व बदलने की ताकत है, उनके चेहरे में इतनी ताकत है तो वे चुनाव करवा लें और बहुमत ले लें हम कुछ नहीं कहेंगे... हम लोग यहां पर रहेंगे और उन्हें(नीतीश कुमार) नामांकन भरने के लिए नहीं जाने देंगे। निशांत कुमार का नामांकन होगा, नीतीश कुमार को हम जाने नहीं देंगे।"

राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन

बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए आज, 5 मार्च को नामांकन का आखिरी दिन है। बिहार की सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे या बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे, इस पर थोड़ी देर में फैसला हो जाएगा। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार बनेंगे। वो आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं। वहीं, बीजेपी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए आज भर सकते हैं नामांकन

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड