अपडेटेड 26 January 2024 at 16:20 IST

बिहार की सियासत में भूचाल, Nitish फिर लेंगे यू-टर्न? जानिए अबतक कितनी बार बदल चुके हैं पाला

Bihar Politics Nitish: जानकारी मिल रही है कि नीतीश कुमार 28 जनवरी को फिर सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

Follow :  
×

Share


Nitish का फिर यू-टर्न! | Image: PTI

Bihar News: बिहार की सियासत में एक बार फिर बवाल मच गया है। संभावना जताई जा रही है कि नीतीश कुमार फिर पाला बदल सकते हैं और उनके लिए शपथ ग्रहण समारोह भी लगभग फाइनल हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार 28 जनवरी को एक बार फिर सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

आपको बता दें कि 243 सीटों की बिहार विधानसभा में राजद के 79 विधायक हैं, भाजपा के 78, जद (यू) के 45, कांग्रेस की 19, CPI (M-L) के 12, CPI (M) और CPI के 2-2, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की 4 सीटें और AIMIM की एक सीट और साथ ही एक निर्दलीय विधायक भी हैं।

1994 में पहली बार बदला था पाला

लालू प्रसाद यादव अपने परममित्र नीतीश की मदद से पहली बार साल 1990 में सीएम बने थे। हालांकि, वक्त के साथ दोनों के बीच दरारें आने लगी। 1994 में उन्होंने लालू यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जनता दल से अलग हो गए। इसके बाद नीतीश ने समता पार्टी का गठन किया, जिसमें उनका साथ जॉर्ज फर्नांडीस और ललन सिंह ने दिया। हालांकि, इसका भी फायदा नहीं हुआ। 1995 के चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिल पाई और फिर उन्होंने CPI से गठबंधन तोड़ दिया और NDA के साथ मिल गए।

नरेंद्र मोदी के आने के बाद बीजेपी से अलग हुए नीतीश

1996 से लेकर 2012 तक नीतीश NDA के साथ रहे। हालांकि, 2012 में जब NDA में पीएम मोदी का दबदबा बढ़ने लगा तो उनके मन में खटास आ गई और उन्होंने साल 2014 में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। हालांकि, इसका कोई फायदा नहीं हुआ। जदयू पार्टी को 2 सीटों से संतोष करना पड़ा। फिर उन्होंने लालू यादव के साथ गठबंधन किया और 2015 में बिहार के सीएम बन गए।

2017 में दोस्त को दिया 'धोखा'

साल 2017 में उनपर आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपने दोस्त लालू यादव को धोखा दिया। असल में, लालू यादव के बेटे तेजस्वी का नाम IRCTC घोटाले में आने के बाद 2017 में उन्होंने लालू परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उनसे किनारा कर लिया और बीजेपी से हाथ मिलाकर फिर सरकार बना लगी।

2022 में फिर पलटी बाजी

साल 2020 के चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन के साथ नीतीश की पार्टी को 43 सीटें मिलीं, जबकि बीजेपी को 74 और राजद को 75 सीटें मिलीं। नीतीश कुमार फिर बिहार के सीएम बनें। हालांकि, 2022 में उन्होंने फिर पाला बदला। उन्होंने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ दिया और RJD, कांग्रेस और लेफ्ट के साथ मिलकर सरकार बना ली।

2024 में पांचवीं बार पलटी मारी

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार ने फिर पलटी मारी। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश फिर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं। सुशील मोदी को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। 

ये भी पढ़ेंः जब रामलला पर जज साहब ने सुनाया था पहला बड़ा फैसला, खुद 'हनुमान' बने थे साक्षी; पूरी कहानी

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 26 January 2024 at 16:04 IST