बिहार की राजनीति से जुड़ी सबसे बड़ी खबर, कौन होगा अगला CM, हो गया कंफर्म! बस ऐलान होना बाकी; जान लीजिए वो नाम
नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्म हो गई है। थोड़ी देर में वो अपना इस्तीफे देने वाले है। इस बीच सीएम की रेस में एक नाम फिर सबसे आगे आ गया है।
बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्म हो गई है। थोड़ी देर में वो अपना इस्तीफे देने वाले है। इस बीच सीएम की रेस में एक नाम फिर सबसे आगे आ गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबित सम्राट चौधरी का बिहार का अगला सीएम बनना कंफर्म माना जा रहा है। NDA विधायक दल की बैठक के बाद इसका औपचारिक ऐलान संभव है।
बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में पहली बार अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने वाले है। उन्होंने 10 अप्रैल 2026 को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली थी।
रेस में सबसे आगे सम्राट चौधरी का नाम
नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के तुरंत बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला लिया जाएगा। इसके बाद शाम करीब 4 बजे एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लग सकती है।
सम्राट चौधरी के आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा
नए मुख्यमंत्री की दौड़ में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इसके संकेत भी मिलने लगे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार उनसे मुलाकात करने पहुंचे। सम्राट चौधरी के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
कब होगा नए सीएम का शपथ ग्रहण
बिहार में भारतीय जनता पार्टी की इतिहास में पहली बार उसका कोई नेता मुख्यमंत्री के ओहदे पर पहुंचेगा। मुख्यमंत्री के रूप में कई नामों की अटकलों के बीच पटना की सियासी गलियारों में सम्राट चौधरी के नाम पर फिर आगे आ गया है। 15 अप्रैल को बिहार के नए सीएम का शपथ ग्रहण पटना के लोकभवन हो सकता है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी पटना पहुंच सकते हैं।
नए मंत्रिमंडल में किसके कोटे से कितने मंत्री
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 24 मंत्री शामिल हो सकते है। बीजेपी कोटे से सीएम सहित 11 मंत्री, जबकि JDU कोटे से डिप्टी सीएम समेत 9 मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। मंत्री के रेस में भाजपा कोटे से विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह जैसे नाम चर्चा में हैं। वहीं, JDU से लेसी सिंह, विजेंद्र यादव,अशोक चौधरी चौधरी का नाम आगे है।
यह भी पढ़ें: मैथिली ठाकुर ने नए CM के नाम को लेकर किया बड़ा ईशारा
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 14 April 2026 at 13:14 IST