Bihar: जिसके साथ महाकाल उसका क्या बिगाड़े..., फायरिंग के बाद बाहुबली अनंत सिंह का धमाकेदार बयान, किसे दी चेतावनी?
मोकामा से पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह ने फायरिंग की घटना के बाद इशारों-इशारों में सोनू-मोनू गैंग को बड़ी चेतावनी दी है।
- भारत
- 3 min read
बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। बुधवार, 23 जनवरी को अनंत सिंह लोगों की शिकायत सुनने के लिए पहुंचे थे इसी दौरान सोनू-मोनू गैंग की ओर लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना में बाल-बाल बचने के बाद बाहुबली ने अपने सोशल मीडिया से एक वीडियो जारी किया है जिसमें वारदात की पूरी कहानी बताई है। साथ ही उन्होंने इशारों-इशारों में अपने दुश्मनों को खुली चुनौती भी दे डाली ।
बुधवार को अनंत सिंह हेमजा गांव में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे। इस बीच पूर्व विधायक के समर्थकों और सोनू-मोनू गिरोह के बीच फायरिंग शुरू हो गई। दोनों तरफ से करीब 60 राउंड से ज्यादा गोलियां चली । गोलियां चलने के दौरान अनंत सिंह अपने समर्थकों से बस चंद कदम की दूरी पर थे। घटना में वो बाल- बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मगर पुलिस जब तक पहुंची हमलावार वहां से भाग चुके थे। बाढ़ एएसपी राकेश कुमार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। इस मामले में FIR दर्ज की गई है।
अनंत सिंह ने किसको दी चेतावनी
घटना के कुछ घंटों के बाद बाहुबली अनंत सिंह ने अपने X हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा है- 'जिनके साथ हो महाकाल, उसका क्या बिगाड़े काल?’ अनंत सिंह ने वीडियो में पूरी वारदात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मेरे आदमी सिर्फ सोनू-मोनू से पूछने गए थे कि विधायक जी आए हैं, चलिए बताइए कि आप लोग ऐसा क्यों करते हैं। इतनी बात पर ही उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जो बचाने गए उन लोगों ने जवाबी फायरिंग की। घटना में अनंत सिंह के दो समर्थकों को गोली लगी है जिनका फिलहाल पटना में इलाज चल रहा है।
सोनू-मोनू गैंग पर लगाया गंभीर आरोप
मोकामा के पूर्व विधायक ने बताया कि कुछ फरियादा सोनू-मोनू गैंग की शिकायत लेकर उनके घर पहुंचे थे। शिकायत में बताया कि दबंगों ने उनके घर पर ताला लगा दिया है। साथ ही उनसे पैसे की मांग कर रहे थे। मैंने इसकी शिकायत पुलिस ने करने को कहा था। लेकिन हमको जनता भगवान बोलती है। ऐसा विधायक हमको नहीं बनना है रहेंगे तो ऐसा काम हम करेंगे। जिस पर जुल्म होगा उसको बचाएंगे। बस सोनू-मोनू समझाने गया था कि ऐसा गलती क्यों करते हैं। मगर मेरे पहुंचने से पहले उनलोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
60-70 राउंड फायरिंग से दहशत
बाहुबली के ऊपर 60-70 राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो किसी गांव वालों ने ही अपनी छत से बनाया है। वीडियो में गोलियों की तड़तड़ाहट साफ सुनाई दे रही है। दोनों तरफ से रूक-रूक कर काफी देर तक फायरिंग होती रही। यह घटना उस वक्त हुई जब अनंत सिंह नौरंगा गांव पंचायती सुलझाने गये थे। विरोधी गुट के ईंट भट्टा संचालक सोनू-मोनू से विवाद के बाद फायरिंग हुई।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 23 January 2025 at 14:05 IST