अपडेटेड 20 November 2025 at 13:28 IST
Female Ministers In Nitish Kumar Cabinet: लेशी सिंह के अलावा नीतीश कैबिनेट में वो दो महिलाएं कौन? जिन्होंने गांधी मैदान में ली शपथ
Female Ministers In Nitish Kumar Cabinet: बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाल ली है। उन्होंने पटना गांधी मैदान में 10वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। जिसमें नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
Female Ministers In Nitish Kumar Cabinet: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शानदार जीत ने न केवल राज्य में नई सरकार की नींव रखी, बल्कि मंत्रिमंडल में महिला प्रतिनिधित्व को भी एक नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार शपथ ली और उनके साथ कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की, जिसमें कई महिला मंत्रियों को भी शामिल किया गया है।
यह कदम बिहार की राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और सामाजिक समीकरणों को साधने की NDA की रणनीति को दर्शाता है। अब जानते हैं कि नई कैबिनेट में किन-किन महिला मंत्री ने शपथ ली।
जानें कौन-कौन है नई कैबिनेट में महिला मंत्री
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले नए मंत्रिमंडल में, तीन महिला चेहरों ने मंत्री पद की शपथ लेकर बिहार की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
लेशी सिंह ने ली शपथ
JDU नेता लेशी सिंह ने एक बार फिर मंत्रिमंडल में अपनी जगह बनाई है। अनुभवी विधायक होने के नाते उनका शामिल होना JDU के महिला समर्थक आधार को मजबूत करने और प्रशासनिक निरंतर को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।
आपको बता दें, लेशी सिंह धमदाहा से पांच बार विधायक रह चुकी हैं। बिहार सरकार में जेडीयू के मंत्रियों में लेशी सिंह उन चुनिंदा नेताओं में हैं जो समता पार्टी के जमाने से नीतीश कुमार के साथ हैं। मंत्री बनने से पहले वो बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
रमा निषाद ने ली शपथ
भाजपा कोटे से मंत्री बनीं रमा निषाद मुजफ्फरपुर की औराई विधानसभा सीट से चुनकर आई हैं। वार्ड पार्षद से मंत्री पद तक का उनका सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है।
निषाद समाज से आने वाली रमा निषाद को मंत्रिमंडल में शामिल करना BJP की ओर से एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश माना जा रहा है, खासकर मुकेश सहनी की राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए। बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में भारतीय जनता पार्टी कोटे से मंत्री बनने वालों में एक नाम मुजफ्फरपुर की औराई विधानसभा सीट से चुनी गईं रमा निषाद का है।
ये भी पढ़ें - BJP के 14, JDU के 8 तो चिराग और मांझी के कितने? नीतीश कुमार के साथ इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें पूरी LIST
श्रेयसी सिंह ने ली शपथ
भाजपा की ओर से मंत्री बनने वाली दूसरी प्रमुख महिला श्रेयसी सिंह हैं। चेहरा श्रेयसी सिंह ने अपनी जीत से सबका ध्यान खींचा था। उनके शामिल होने से यह संकेत मिलता है कि NDA सरकार में युवा और नए प्रतिभाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर जोर दिया जा रहा है।
आपको बता दें, पेशे से निशानेबाज रहीं श्रेयसी सिंह ने राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत की है। 34 वर्षीय श्रेयसी सिंह ने जमुई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। पेशे से निशानेबाज रहीं श्रेयसी सिंह ने राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत की है। 34 वर्षीय श्रेयसी सिंह ने जमुई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। राजनीति में आने से पहले, वह एक प्रसिद्ध निशानेबाज थीं, जिन्होंने डबल ट्रैप स्पर्धा में कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। इनमें 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक शामिल हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 20 November 2025 at 13:28 IST