अपडेटेड 15 April 2025 at 23:08 IST

पत्नी की मौत के बाद सासू से ही पनपा प्यार, भरी पंचायत में ससुर ने भरवा दी मांग, अलीगढ़ के बाद एक और सास-दामाद की लव-स्टोरी

गीता की पहली शादी दिलेश्वर दरवे से हुई थी और सिकंदर ने गीता की बेटी से विवाह किया था। लेकिन किस्मत ने कुछ और ही लिखा था।

Follow :  
×

Share


पत्नी की मौत के बाद सासु से ही पनपा प्यार, भरी पंचायत में ससुर ने भरवा दी मांग, अलीगढ़ के बाद एक और सास-दामाद की लव-स्टोरी | Image: Shutterstock

Bihar Mother In Law Married with Son In Law: कहते हैं, प्यार न उम्र देखता है, न रिश्ता, न ही समाज की दीवारें। यह एक एहसास है जो कहीं भी, किसी से भी, और कभी भी हो सकता है। हाल ही में ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वाकई रिश्तों की पारंपरिक परिभाषाएं अब बदल रही हैं। बिहार के बांका जिले से आई यह कहानी सिर्फ एक प्रेम कथा नहीं, बल्कि समाज की सोच को चुनौती देने वाली मिसाल बन गई है। हीर मोती गांव की रहने वाली 45 वर्षीय गीता देवी ने अपने ही दामाद सिकंदर यादव से विवाह कर सबको चौंका दिया।


गीता की पहली शादी दिलेश्वर दरवे से हुई थी और सिकंदर ने गीता की बेटी से विवाह किया था। लेकिन किस्मत ने कुछ और ही लिखा था। पत्नी की मौत के बाद सिकंदर अकेला हो गया और गीता देवी और सिकंदर के बीच वक्त के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव पनपने लगा। यह जुड़ाव कब प्यार में बदल गया, उन्हें खुद भी पता नहीं चला। समाज के लिहाज़ से यह रिश्ता असामान्य था, लेकिन दोनों ने अपने दिल की आवाज़ सुनी। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस शादी में गीता देवी के पूर्व पति यानी सिकंदर के ससुर ने ही कन्यादान किया। यह एक ऐसा क्षण था, जो परंपरा और भावना दोनों का अद्भुत टकराव बन गया।


अलीगढ़ के बाद अब बिहार में भी सास-दामाद का प्यार

इस प्रेम कहानी से पहले अलीगढ़ से भी एक अनोखा मामला सामने आया था, जहां सास और होने वाले दामाद के बीच पनपा प्यार चर्चा में था। ऐसे कई उदाहरण अब दिखा रहे हैं कि प्यार अब बंधनों से ऊपर उठ रहा है, चाहे वह उम्र का हो, रिश्ते का या समाज की सोच का। यह कहानी भले ही सभी के लिए सहज न हो, लेकिन यह ज़रूर दिखाती है कि इश्क़ वाकई सरहदें नहीं मानता। यह कोई पहली बार नहीं है, जब ऐसा कोई मामला सामने आया हो। समाज की पारंपरिक सोच को झकझोर देने वाले ऐसे अजीबो-गरीब प्रेम किस्से अब अक्सर सामने आने लगे हैं। पिछले साल भी कुछ ऐसा ही वाकया बिहार से सामने आया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उस मामले में भी सास और दामाद के बीच रिश्ते कुछ इस कदर गहरे हो गए थे कि दोनों को एक साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि ससुर ने न सिर्फ इस रिश्ते को स्वीकार किया, बल्कि आगे बढ़कर दोनों की शादी भी कराई। उस वक्त पूरे गांव और आसपास के इलाके में यह चर्चा का विषय बन गया था।


बिहार के बांका जिले में सास ने दामाद से की शादी

सास और दामाद के प्यार की ये कहानी बिहार के बांका से सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की मौत के बाद अपनी सास से शादी कर ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गीता कटोरिया थाना क्षेत्र के धोवनी गांव निवासी अपने दामाद सिकंदर यादव से प्यार करती थी। सिकंदर ने गीता देवी की बेटी से शादी की थी। जब सिकंदर की पत्नी की मौत हो गई थी तो अपनी सास के साथ प्रेम करने लगा और जब इस प्रेम संबंधों की खबर सिकंदर के ससुर को लगी तो उन्होंने भरी पंचायत में दोनों का मुद्दा उठाया और वहीं पर दामाद से अपनी पत्नी की मांग सबके सामने भरवा दी।

यह भी पढ़ेंः एक ताबीज गर्दन, दूसरा कमर पर...सास ने वशीकरण से दामाद को किया प्‍यार में पागल, 5 रात साथ-साथ; अलीगढ़ लवस्‍टोरी में खुलासा

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 15 April 2025 at 23:05 IST