'बिहार की महिलाएं बिकती हैं', तेजस्वी यादव के बयान पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, डिप्टी CM बोले- जानवरों का चारा खाने वाले...
बजट सत्र में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने बिहार की महिलाओं को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि बवाल शुरू हो गया।
बिहार विधासभा का बजट सत्र चल रहा है। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा को दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में बिहार की महिलाओं को लेकर ऐसा बयान दिया कि बवाल शुरू हो गया। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने विवादित टिप्पणी दी, उनके बयान पर NDA की महिला विधायकों ने कड़ा विरोध जताया। इसक बाद विधानसभा में शोर-शराबा और सत्ता-पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक की स्थिति बन गई।
बजट सत्र में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना पक्ष रखा। तेजस्वी पैर चोट के चलते बैठकर बोलने की अनुमति मांगी, जिसे स्पीकर प्रेम कुमार ने स्वीकार कर लिया। सरकार को घेरते हुए तेजस्वी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, सदन में 11वां साल चल रहा है।11 सालों से राज्यपाल के अभिभाषण में एक बात कही जाती है। जमीनी हकीकत क्या है वह जनता जानती है।
बिहार में अन्याय के साथ विनाश हो रहा है-तेजस्वी
तेजस्वी ने आगे कहा, झूठी वाहवाही और 100 प्रतिशत लापरवाही यही सरकार है। जन तंत्र को धन तंत्र और मशीन तंत्र बना दिया है। बिहार में न्याय के साथ विकास नहीं बल्कि अन्याय के साथ विनाश हो रहा है। मगर बिहार के विकास में विपक्ष मजबूती से खड़ा है। संख्या भले हमारी कम है लेकिन मजबूती से सवाल उठाते रहेंगे। पहले जब हम नौकरी की बात करते थे तो मुख्यमंत्री कहते थे, फंड कहां लाएंगे?
बिहार की महिलाएं बिकती हैं-तेजस्वी
सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात करती है। मगर बिहार की महिलाएं बिकती हैं, वो भी 10,000 रुपए में। हालांकि तेजस्वी यादव ने उत्तराखंड के एक बीजेपी नेता के कथित बयान के हवाले से ये बात कही थी। मगर उनके बयान पर सदन में भारी हंगामा शुरू हो गया। सत्ता पक्ष की महिला विधायकों ने भी तेजस्वी के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया।
तेजस्वी जंगलराज के युवराज हैं-विजय सिन्हा
तेजस्वी यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, तेजस्वी जंगलराज के युवराज हैं, जानवरों का चारा चुरा लेने वाले उपदेश न दें। जो अपने घर की बेटी बहू का सम्मान नहीं करते वो समाज का क्या करेगा? सीएम नीतीश ने अपने संबोधन के दौरान भी नेता प्रतिपक्ष के बयान पर एतराज जताते हुए उनपर गंभीर आरोप लगाए।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 5 February 2026 at 16:42 IST